Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रिलायंस जियो ने सितम्बर 2016 में अपनी टेलिकॉम सर्विस ...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रिलायंस जियो ने सितम्बर 2016 में अपनी टेलिकॉम सर्विस शुरू की थी. आज इस क्रांतिकारी कम्पनी ने पूरे दो साल पूरे कर लिए हैं. इसी ख़ुशी में जियो अपने हरेक यूजर्स को Jio Celebrations Pack बिलकुल मुफ्त में दे रहा है. इस पैक में ग्राहकों को 4 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB दिया जा रहा है.
Third party image reference
आपको बता दें कि ये फ्री इन्टरनेट डेटा अगले महीने अक्टूबर में भी मिलेगा. इस महीने ये मुफ्त का 8GB डेटा 20 सितम्बर तक सभी ग्राहकों को मिल जायेगा. अभी फ़िलहाल कुछ ही यूजर्स को इसका लाभ मिला है. अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपको इस फ्री डेटा का बेनिफिट मिला है या नहीं, तो इसको आप अपने माय जियो ऐप के My Plans सेक्शन में चेक कर सकते हैं. वैसे चिंता की कोई बात नहीं, धीरे-धीरे सबको ये फ्री डेटा का मजा दिया जा रहा है.
Third party image reference
दोस्तों, इसका मतलब रिलायंस जियो अपने दूसरी सालगिरह पर प्रत्येक यूजर्स को टोटल 16GB हाई स्पीड इन्टरनेट डेटा मुफ्त में दे रहा है. 8GB डेटा इस महीने मिल रहा है और 8GB अगले महीने मिलेगा. इस जियो सेलिब्रेशन पैक को यूज करने के लिए आपको कुछ नही करना पड़ेगा क्योंकि ये पैक आपके मौजूदा प्लान के साथ आटोमेटिक चालू हो जायेगा.
Third party image reference

No comments