Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इंडिया...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि हाल ही में चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने इंडिया में अपने सबसे किफायती रेडमी 6 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये थे. इनमें से सबसे सस्ता और पिछले साल के रेडमी 5A का सक्सेसर रेडमी 6A भी लॉन्च किया गया. शाओमी ने इस नए रेडमी 6A की कीमत बिलकुल सेम रेडमी 5A जितनी मात्र 5,999 रूपये रखी है. कीमत तो एक है लेकिन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में क्या रेडमी 6A बेहतर है या रेडमी 5A ही अभी बादशाह रहेगा. चलिए जानते हैं.
डिस्प्ले और डिज़ाइन-
Third party image reference
सबसे पहले इस लेटेस्ट रेडमी 6A और पुराने वाले रेडमी 5A के बिल्ट क्वालिटी और डिज़ाइन की बात करें तो इसबार शाओमी ने रेडमी 6A के डिस्प्ले पर बेजेल्स कम कर दिए हैं, इसे 18:9 aspect रेश्यो में पेश किया गया है. जबकि पिछले साल के रेडमी 5A में काफी ज्यादा बेजेल्स देखने को मिलते हैं, जिससे वह फोन खुबसूरत नहीं लगता है. रेडमी 6A का रियर पैनल मैटेलिक फिनिश के साथ आता है.
Third party image reference
शाओमी के इन दो बजट फोन्स के डिस्प्ले पर नजर डालें तो रेडमी 6A में हमें 5.45 इंच का एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलता है जिसका पिक्सेल डेंसिटी 296ppi है. वहीँ रेडमी 5A में आपको इससे काफी छोटा 5 इंच का डिस्प्ले वो भी पुराने aspect रेश्यो 16:9 में मिलता है. हालाँकि इसका भी स्क्रीन क्वालिटी एचडी ही है.
हार्डवेयर और प्रोसेसिंग-
Third party image reference
रेडमी 6A और रेडमी 5A के डिस्प्ले में अंतर होने के अलावा इसके प्रोसेसर में भी काफी भिन्नता है. रेडमी 6A को शाओमी ने क्वालकॉम के किसी प्रोसेसर से नहीं बल्कि मीडियाटेक के Helio A22 चिपसेट से लैस किया है जो 12nm पर बना है. कम्पनी का कहना है की छोटे ट्रांजिस्टर के कारण यह प्रोसेसर बैटरी परफॉरमेंस बेहतरीन देगा.
Third party image reference
रेडमी 5A की बात करें तो इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से पॉवर किया गया था जो हलके-फुल्के टास्क स्मूथली हैंडल करता है. इसबार तो रेडमी 6A डुअल 4G Volte सपोर्ट के साथ भी आया है, जिससे कि आप दो 4G सिम एक साथ एक्टिव रख सकते हैं.
कैमरा- (रेडमी 6A Vs रेडमी 5A)
Third party image reference
अब कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ चलें तो, रेडमी 6A में आपको 13MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ देखने को मिलता है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 5MP का सेटअप किया हुआ मिलता है. कैमरा के मामले में दोनों फोन सेम है क्योंकि रेडमी 5A में भी 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है.
Third party image reference
आपको सिर्फ फ्रंट कैमरा के फीचर में कुछ अंतर देखने को मिलेगा, जैसे रेडमी 5A का फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर साइज़ के साथ आता है. रेडमी 6A सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट मोड और बुके इफ़ेक्ट सपोर्ट करता है. इसके अतिरिक्त रेडमी 6A फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. ये फीचर रेडमी 5A में नहीं मिलते हैं.
स्टोरेज, सॉफ्टवेयर और बैटरी-
Third party image reference
सॉफ्टवेयर यानी किस-किस एंड्राइड वर्जन पर ये काम करते हैं. शाओमी का रेडमी 6A जो है वो एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड MIUI 9 पर चलता है, जबकि रेडमी 5A एंड्राइड nougat पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है. बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन 3000mAh की बैटरी से लैस किये गए हैं, बैटरी क्षमता में शाओमी ने रेडमी 6A में कोई इम्प्रूवमेंट नहीं की है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6A और रेडमी 5A के स्टोरेज और रैम अवेलेबिलिटी की बात करें तो नवीनतम रेडमी 6A स्मार्टफोन 2GB/3GB रैम और 16GB/32GB स्टोरेज के साथ आया है. मतलब ये फोन दो प्रकार के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा.
वहीँ अगर रेडमी 5A को देखें तो ये फोन भी इन्हीं दो वेरिएंट 2GB रैम + 16GB स्टोरेज और 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है. इसके अलावा दोनों में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट मिलता है.
Third party image reference
रेडमी 6A और रेडमी 5A की कीमत-
दोस्तों, शाओमी के रेडमी 5A का 2GB रैम वेरिएंट पिछले साल 2017 में इंट्रोडक्टरी प्राइस मात्र 4,999 रूपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इसकी कीमत अब 5,999 रूपये है. इसका दूसरा वेरिएंट 6,999 रूपये पेश किया गया था. बिलकुल इसी तरह रेडमी 6A की कीमत रखी गयी है.
Third party image reference
हालाँकि इसबार कोई इंट्रोडक्टरी प्राइस रखकर सेल नहीं होगा, बल्कि वास्तविक कीमत 5,999 रूपये में बेचा जायेगा. इसका भी 3GB रैम वेरिएंट 6,999 रु में लॉन्च हुआ है. रेडमी 6A की पहली सेल फ्लिप्कार्ट पर 19 सितम्बर को होगी.
Third party image reference
कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए- रेडमी 6A या रेडमी 5A
शाओमी का रेडमी 5A काफी अच्छा फोन है, ये फोन खूब बिका और अभी भी बिक रहा है. लेकिन अब जब इसका अपग्रेडेड वर्जन इससे बड़ी डिस्प्ले और नए aspect रेश्यो के साथ आ गया है तो मेरे ख्याल से रेडमी 5A को भूलकर रेडमी 6A ही लिया जाना चाहिए. रेडमी 6A में उतनी ही कीमत पर ज्यादा फीचर मिलेंगे तो फिर पुराने वाले को लेने से क्या फायदा.
Third party image reference
रेडमी 6A में फेस अनलॉक और डुअल 4G फीचर भी मिल रहा है जो रेडमी 5A में चाहकर भी शाओमी कभी नहीं दे पायेगी क्योंकि उसका प्रोसेसर ही ये फीचर सपोर्ट नहीं कर सकता. इसलिए अगर आपको या अपने किसी दोस्त या सगे-सम्बन्धियों को बजट फोन लेने की आवश्यकता पड़े तो नए ज़माने का लेटेस्ट फोन रेडमी 6A ही लें.
हाँ एक और बात अगर आप पहले से रेडमी 5A यूज कर रहें हैं और वो अच्छे से काम कर रहा है तो फिर रेडमी 6A में अपग्रेड करने की कोई जरुरत नहीं है.


No comments