Third party image reference Teknikal Raman: भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने आज अपने सभी प्रीपेड...
Third party image reference
Teknikal Raman: भारत की सरकारी टेलिकॉम कम्पनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने आज अपने सभी प्रीपेड STV प्लान्स जो 100 रूपये के अन्दर के हैं, उसमें बदलाव किया है. कम्पनी के इन प्लान्स को रिवाईज करने से अब पहले से ज्यादा इन्टरनेट डेटा का लाभ मिलेगा और साथ ही कुछ प्लान्स में वैलिडिटी भी ज्यादा दी जाएगी. आपको बता दें कि BSNL के पास कुल 7 एसटीवी प्लान सौ रूपये के अन्दर उपलब्ध है. चलिए जानते हैं अब किसमें कितना डेटा और वैधता मिलेगी.
Third party image reference
बीएसएनएल के सबसे पहले कम कीमत वाले STV प्लान की बात करें तो वो है महज 14 रूपये का. इस पैक में रिवीजन करने के बाद अब इस प्लान में 1GB डेटा का लाभ मिलेगा. पहले इसी प्लान में मात्र 500MB डेटा मिलता था. प्लान की वैलिडिटी पहले भी 1 दिन थी और अब भी एक दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस तरह इस एसटीवी पैक में डेटा बेनिफिट डबल कर दिया गया है.
Third party image reference
दूसरा एसटीवी पैक BSNL का 40 रूपये का है. इस प्लान में 5 दिनों की वैधता के साथ 1GB डेटा यूज करने के लिए अब मिलेगा. तीसरा प्लान जो 57 रूपये का है उसमें अब 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB इन्टरनेट डेटा दिया जायेगा. इसके बाद अगला एसटीवी पैक 68 रूपये का है जिसमें अब प्रीपेड ग्राहकों को 2GB डेटा का लाभ 5 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा.
Third party image reference
बीएसएनएल के अगले यानी पांचवे एसटीवी पैक की बात करें तो वह 78 रूपये का आता है. इस प्रीपेड STV पैक में 4GB इन्टरनेट डेटा मिलेगा परन्तु वैलिडिटी सिर्फ 3 दिन ही मिलेगी. नेक्स्ट प्लान 82 रूपये का है जिसमें अब 4GB डेटा के साथ PRBT यानी कॉलर ट्यून की सेवा भी फ्री में 4 दिन की वैधता के साथ दी जा रही है. सातवां व अंतिम प्लान जिसमें बदलाव किया गया है वो है 85 रूपये वाला एसटीवी प्लान. इस STV पैक में अब 5GB डेटा 7 दिन की वैधता के साथ मिलेगा.


No comments