Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी ह...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने एक लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. कम्पनी ने अपने मिड-रेंज सेगमेंट के फोन Vivo Y81का दाम 1009 रूपये कम कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फोन इंडिया में पिछले ही महीने यानी अगस्त में ही लॉन्च हुआ था.
Third party image reference
विवो Y81 स्मार्टफोन को भारत में जब लॉन्च किया गया था तो इसकी कीमत 12,999 रूपये थी लेकिन अब जब इसकी कीमत 1,009 रूपये घटा दी गयी है तो इसे अब आप मात्र 11,990 रूपये में खरीद सकते हैं. इस स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट और अमेज़न से ऑनलाइन ख़रीदा जा सकता है. विवो का यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध है.
विवो Y81 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है और ये एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलता है. इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो और नौच के साथ मिलता है. साथ में डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है.
Third party image reference
विवो Y81 मीडियाटेक के MT6762 चिपसेट पर काम करता है. इस फोन में आपको 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट दिया गया है जिसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी लगाया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो विवो के इस फोन में आपको 13MP का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जायेगा. इस कैमरे में HDR मोड, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, AI ब्यूटी, स्लो मोड जैसे ढेर सारे फीचर्स मौजूद हैं. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो फेस ब्यूटी, ग्रुप सेल्फी, वॉईस कण्ट्रोल जैसे फीचर के साथ मिलता है.
Third party image reference
विवो Y81 में कम्पनी ने 3260mAh की बैटरी दी है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, सिंगल बैंड wifi, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm हेडफोन जैक आदि दी गयी है. हैंडसेट का वजन 146.5 ग्राम है और थिकनेस सिर्फ 7.77mm है. इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर, accelerometer सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कंपास और gyro सेंसर भी मिल जाता है.
Third party image reference

No comments