Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, दुनिया की सबसे मशहूर स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कम्पनी सैमसंग ने आज अप...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, दुनिया की सबसे मशहूर स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स कम्पनी सैमसंग ने आज अपने ही देश साउथ कोरिया में अपना पहला स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) है. तीन-तीन प्राइमरी कैमरे के अलावा इस फोन के कुछ और खास फीचर्स हैं, 6 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले, डॉल्बी Atmos साउंड और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 24MP का सेल्फी शूटर कैमरा भी.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) को कम्पनी ने साउथ कोरिया में लॉन्च तो कर दिया है लेकिन इसकी कीमत अभी नहीं बताई गयी है. हालाँकि सैमसंग ने ये कहा है कि इस स्मार्टफोन को यूरोपियन और एशिया के कुछ मार्केट्स में भी लॉन्च किया जायेगा. यानी कि यह फोन भारत में भी लॉन्च होने के पूरे चसेज हैं क्योंकि A सीरीज के सभी फोन्स भारत में अबतक लॉन्च होते आ रहे हैं. अगर आप इसकी कीमत जानना चाहते हैं तो मैं आपको इसकी अनुमानित कीमत बता सकता हूं. गैलेक्सी A7 (2018) की कीमत इंडिया में 30,000 रूपये के करीब होगी.
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) के फुल फीचर्स और स्पेक्स-
Third party image reference
सैमसंग का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ है जो एंड्राइड के Oreo 8.0 ओएस पर चलता है, परन्तु टॉप में सैमसंग का ही यूजर इंटरफ़ेस मिलता है. इस फोन में 6 इंच की बड़ी डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन में मिलती है. इसमें कम्पनी ने खुद का सुपर अमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले लगाया है. गैलेक्सी A7 को किसी ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 2.2GHz पर clocked है. कम्पनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) में आपको दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट देखने को मिलेगा. इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जबकि दूसरा वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया गया है. दोनों ही वेरिएंट में आप 512GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी इस्तेमाल कर सकेंगे.
Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी इसके कैमरा पर नजर डालें तो इसका कैमरा आपको काफी लुभावना लगने वाला है. इस गैलेक्सी फोन में सैमसंग ने एक या दो नही पूरे तीन रियर कैमरा लगाया है. जी हां, इस फोन में 24MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें सबसे पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर, दूसरा f/2.4 अपर्चर और तीसरा f/2.2 अपर्चर साइज़ के साथ है. 5MP वाला डेप्थ सेंसर है. गैलेक्सी A7 का फ्रंट सेल्फी शूटर कैमरा 24MP का है जो फिक्स्ड फोकस, LED फ़्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी A7 (2018) में कनेक्टिविटी के लिए 4G Volte, डुअल बैंड wifi, ब्लूटूथ 5.0, NFC, सैमसंग पे सपोर्ट, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास आदि सभी आवश्यक फीचर्स दिए हैं. इस फोन में फिंगरप्रिंट आपको बैक या फ्रंट में नहीं बल्कि साइड माउंटेड पॉवर बटन में सेटअप किया हुआ मिलेगा. अन्य सेंसर में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, RGB सेंसर एम्बिएंट लाइट सेंसर मौजूद है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी दी गयी है. गैलेक्सी A7 का वजन 168 ग्राम और थिकनेस सिर्फ 7.5mm है.
Third party image reference

No comments