Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज एकबार फिर से शाओमी के दो बजट स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल होने वाली है. शाओमी के लेटेस्ट फोन रेडमी 6 और पि...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आज एकबार फिर से शाओमी के दो बजट स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल होने वाली है. शाओमी के लेटेस्ट फोन रेडमी 6 और पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 5A की सेल आज, 20 सितम्बर दोपहर 12 बजे से मी डॉट कॉम और फ्लिप्कार्ट पर होगी. दोनों ही स्मार्टफोन एक साथ और ही समय सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा. आपको बता दें कि रेडमी 6 हाल ही में रेडमी 6A और रेडमी 6 प्रो के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ था. और रेडमी 5A पिछले साल नवम्बर के महीने में लॉन्च किया गया था.
Third party image reference
शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो अगर आप रेडमी 6 लेना चाहते हैं तो ये फोन आपको दो वेरिएंट में सेल के दौरान खरीदने का ऑप्शन मिलेगा. पहला वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज साथ मिलेगा जिसकी कीमत 7,999 रूपये है. वहीँ इसका दूसरा वेरिएंट 9,499 रूपये का आता है जिसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी मिलती है. रेडमी 6 को आप काला, ब्लू, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
बात अगर रेडमी 5A की करें तो ये फोन भी आपको दो वेरिएन्ट्स में खरीदने का ऑप्शन मिलेगा. इसका सबसे सस्ता और फेमस वेरिएंट 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आता है, और जिसकी कीमत सिर्फ 5,999 रूपये हैं. रेडमी 5A का हायर वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ मिलता है, और इसकी कीमत 6,999 रूपये चुकानी पड़ती है.
Third party image reference

No comments