Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बजट स्मार्टफोन Meizu V8 और V8 Pro लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

Teknikal Raman:  दोस्तों, स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Meizu ने आज एकसाथ दो नए बजट स्मार्टफोन चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन ...

Teknikal Raman: दोस्तों, स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Meizu ने आज एकसाथ दो नए बजट स्मार्टफोन चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. इन स्मार्टफोन का नाम Meizu V8 और V8 Pro रखा गया है. दोनों फोन में कुछ फीचर्स एक समान हैं. जैसे दोनों में ही 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है और दोनों एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस Oreo 8.1 पर बेस्ड Flyme ओएस पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है.

Third party image reference
दोनों स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात करें तो सबसे सस्ते Meizu V8 की कीमत 799 युआन रखी गयी है, ये कीमत इंडियन रूपये में करीब8400 रूपये होती है. वहीँ Meizu V8 Pro की कीमत 1098 युआन यानी कि लगभग 11,600 रूपये इसकी प्राइस है. मिज़ू V8 काला और सफ़ेद रंग में मिलेगा जबकि V8 प्रो गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा. फोन की बिक्री 26 सितम्बर से आरंभ हो जाएगी.

Third party image reference
अब दोनों ही स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशन की बात की जाय तो डिस्प्ले साइज़ और क्वालिटी तो एक जैसी 5.7 इंच की एचडी+ रिजोल्युसन में है. डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आने वाले मिज़ू V8 को मीडियाटेक MT6739 से लैस किया गया है, वहीँ मिजू V8 प्रो को मीडियाटेक के ही हिलियो P22 प्रोसेसर से powered किया गया है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो बजट फोन मिजू V8 में आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. जबकि V8 प्रो में 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी मिलती है. दोनों ही स्मार्टफोन में 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए मिजू V8 स्मार्टफोन में सिंगल 13MP का प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ दिया है, फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. मिजू V8 प्रो के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 12MP+5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इस फोन में सेल्फी कैमरा V8 की तरह 5MP का दिया है.

Third party image reference
फिंगरप्रिंट स्कैनर दोनों ही फोन में बैक साइड में सेटअप किया हुआ है. बैटरी कैपेसिटी मिजू V8 में 3200mAh है और मिजू V8 प्रो में 3100mAh की बैटरी है.

No comments

Latest Articles