Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शानदार फोन Huawei Nova 3i की फ़्लैश सेल है कल, हो जाएं तैयार

Third party image reference Teknikal Raman : दोस्तों, हुवावे के लेटेस्ट स्मार्टफोन  Huawei Nova 3i  के आईरिस पर्पल वेरिएंट की पहली फ़्ल...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, हुवावे के लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Nova 3i के आईरिस पर्पल वेरिएंट की पहली फ़्लैश सेल कल यानी 10 सितम्बर को होने वाली है. इस फोन को एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. कल दोपहर 12 बजे इसकी सेल शुरू हो जाएगी. अगर आप यह फोन लेना चाहते हैं तो कल समय से पहले आर्डर प्लेस करने के लिए तैयार हो जाईयेगा. हुवावे का यह फोन नोवा 3 के साथ जुलाई में 20,990 रूपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था. अभी भी इसकी कीमत इतनी ही है लेकिन कुछ कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर का लाभ लेकर अपने कुछ पैसा बचा सकते हैं.
कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर ( Nova 3i )

Third party image reference
हुवावे नोवा 3i पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसका जो आईरिस पर्पल वेरिएंट कल सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है उसपर फ्लैट 1000 रूपये का डिस्काउंट दिया जायेगा. इसके साथ ही रिलायंस जियो यूजर्स को 1200 रूपये एक्स्ट्रा कैशबैक और 3300 रु का पार्टनर वाउचर का बेनिफिट मिलेगा. जियो इस फोन के साथ 100GB मुफ्त डेटा भी देगा. इसके अलावा इस फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीदने का ऑफर दिया जायेगा.
हुवावे Nova 3i का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और दोनों ही स्लॉट 4G Volte सपोर्ट करता है. नोवा 3 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड EMUI 8.2 पर चलता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. डिस्प्ले के टॉप में नौच भी मौजूद है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोवा 3 में आपको 4GB की रैम के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है. साथ में इसमें 256GB की कैपेसिटी वाला माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकता है. हुवावे ने इस फोन में HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर लगाया है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP+2MP का डुअल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि फ्रंट में 24MP+2MP का डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, वैसे फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इसका भी इस्तेमाल सिक्यूरिटी के लिए किया जा सकता है. नोवा 3 में बैटरी 3340mAh की लगी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles