Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम ही होगा कि शाओमी ने भारत में एकसाथ तीन-तीन बजट और किफायती...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम ही होगा कि शाओमी ने भारत में एकसाथ तीन-तीन बजट और किफायती स्मार्टफोन 5 सितम्बर को लॉन्च किया था. ये तीनों फोन रेडमी 6A, रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो थे. शाओमी के अन्य फोन्स की तरह ये सभी स्मार्टफोन भी फ़्लैश सेल के द्वारा ही बेचे जायेंगे और कल शाओमी रेडमी 6 की सबसे पहले और फर्स्ट फ़्लैश सेल फ्लिप्कार्ट पर होने वाली है. दोपहर 12 बजे यह डुअल रियर कैमरे वाला फोन फ्लिप्कार्ट के साथ कम्पनी के ऑफिसियल वेबसाइट मी डॉट कॉम और ऐप पर भी सेल में ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image reference
शाओमी का ये रेडमी 6 दो प्रकार के स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था. इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रूपये है. जबकि इसके दुसरे वेरिएंट जिसमें 3GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी है उसकी कीमत 9,499 रूपये है. हालाँकि कल इस फोन का सिर्फ 32GB स्टोरेज वेरिएंट ही फ़्लैश सेल में उपलब्ध होने के चांस हैं क्योंकि फ्लिप्कार्ट तो सिर्फ इसी वेरिएंट तो दिखाया जा रहा है. परन्तु Mi के साईट पर दोनों वेरिएंट उपलब्ध हो सकता है.
Third party image reference
रेडमी 6 के इस पहली सेल में कुछ बैंक कार्ड पर ऑफर भी दिए जायेंगे. इस फोन को फ़्लैश सेल में अगर आप एक्सिस बैंक buzz credit कार्ड से पेमेंट करके आर्डर करेंगे तो आपको 5% का डिस्काउंट तुरंत मिल जायेगा. वहीँ HDFC बैंक के डेबिट या credit कार्ड से फोन का भुगतान करने पर इंस्टेंट 500 रूपये की छूट दी जाएगी.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इस फोन का डिजाईन बिलकुल रेडमी 5 जैसा ही है. हालाँकि इस नए रेडमी 6 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. शाओमी ने इस फोन में मीडियाटेक का Helio P22 प्रोसेसर लगाया है. यह फोन डुअल 4G Volte फीचर सपोर्ट करता है.
Third party image reference
इस फोन में आपको 3GB/4GB रैम मिलती है और 32GB/64GB की स्टोरेज स्पेस मिलती है. इसके अलावा इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट है, इसलिए इसमें दो सिम के साथ एक माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
इस फोन में 12MP+5MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया है. रेडमी 6 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.6 पर चलता है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी लगायी गयी है. और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है.
Third party image reference

No comments