Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

14,000 का ये फोन मचा रहा धूम, बिक रहा है खूब !

Teknikal Raman:  दोस्तों, आजकल स्मार्टफोन मार्केट में हर बजट के ढेरों फोन्स मौजूद हैं और लॉन्च भी हो रहे हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही अच्छे ...

Image result for realme 2 proTeknikal Raman: दोस्तों, आजकल स्मार्टफोन मार्केट में हर बजट के ढेरों फोन्स मौजूद हैं और लॉन्च भी हो रहे हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही अच्छे और किफायती होते हैं जो कस्टमर्स की नज़रों में छा जा जाते हैं और बिक्री भी ताबड़तोड़ होती है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो लॉन्च होते के साथ ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा. और ये फोन इंडियन कस्टमर्स ने धड़ल्ले से ख़रीदा.

Third party image reference
ये स्मार्टफोन कोई और नहीं बल्कि ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड रियलमी का Realme 2 Pro स्मार्टफोन है. यह कम्पनी तो अब शाओमी जैसे टॉप ब्रांड तो टक्कर देने पे तुली हुई है. इस कम्पनी का ये फोन काफी चर्चा का विषय बना हुआ है कि कैसे इसने इतने कम कीमत पर इतना बढिया फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी दी है. अगर आप भी 14 या 15 हजार के बजट में कोई बेहतरीन स्मार्टफोन तलाश रहें हैं तो इससे बढ़िया ऑप्शन आपके लिए फ़िलहाल कोई और नहीं हो सकता.

Third party image reference
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की कीमत 13,990 रूपये है और इसे आप हर वक्त नहीं खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन एक्स्क्लुसिव्ली फ्लिप्कार्ट पर किसी किसी दिन सेल के लिए आता है. और कम्पनी इसका काफी स्टॉक लेकर आती है इसलिए ये फोन लम्बे समय तक स्टॉक में रहती है. जैसे इस समय यह फोन स्टॉक में है लेकिन कब यह ख़त्म हो जायेगा, कुछ कहा नहीं जा सकता. अगर शाओमी की तरह थोड़े से स्टॉक लेकर ये कम्पनी आती तो, ये रियलमी 2 प्रो स्मार्टफोन चंद सेकंडो में आउट-ऑफ़-स्टॉक हो जाया करता.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो इसमें आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ वाटरड्राप डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो और 90.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले का पिक्सेल डेंसिटी 409ppi है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 AIE ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया है जो एड्रेनो 512 GPU के साथ पेयर्ड किया गया है.

Third party image reference
इस फोन में आपको 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, हालाँकि इसके हायर वेरिएंट भी मौजूद हैं जो 15 हजार रूपये से ऊपर के आते हैं. इसका एक 6GB रैम और एक 8GB रैम वेरिएंट उपलब्ध है. सभी वेरिएंट में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस स्मार्टफोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया गया है जो काफी फ़ास्ट काम करता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कैमरा की बात करें तो इस मिड-रेंज के फोन में 16MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सोनी IMX398 सेंसर के साथ और f/1.7 अपर्चर साइज़ के साथ दिया गया है. ये कैमरा 4K विडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करेगा. फोन के फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर, AI ब्यूटी मोड 2.0 के साथ दिया गया है ताकि बेहतरीन सेल्फी ली जा सके. इतना ही नहीं और भी ढेरों फीचर्स रियलमी 2 प्रो के कैमरे में दिया गया है. जैसे फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरा AR स्टीकर भी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
रियलमी 2 प्रो की एक और खासियत ये है कि यह डुअल 4G Volteसपोर्ट के साथ पेश किया गया है, इसका मतलब आप इस फोन के दोनों सिम स्लॉट में 4G सिम इस्तेमाल कर सकते हैं और एक ही समय दोनों को 4G नेटवर्क पर चालू रख सकते हैं. इस फोन में बैटरी 3500mAh की लगायी गयी है.

1 comment

  1. Absolutely very good functions are available but battery only 3500mAh. This is very bad captivity.

    ReplyDelete

Latest Articles