Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना कि सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी S8 आपको 30,000 रूपये से भी कम कीमत में मिल सकता ह...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आपने बिलकुल सही सुना कि सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी S8 आपको 30,000 रूपये से भी कम कीमत में मिल सकता है. पिछले साल के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर फ्लिप्कार्ट अपने बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लैट 16000 रूपये का डिस्काउंट देकर मात्र 29,990 रूपये में बेचेगा.
Third party image reference
आपको बता दें कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन जब लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 57,900 रूपये थी. अगर आप सैमसंग के हाई-एंड सेगमेंट का फोन सस्ते में लेना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता. फ्लिप्कार्ट की फेस्टिव सेल 10 से 14 अक्टूबर तक चलेगी और इस दौरान आप गैलेक्सी S8 को महज 29,990 रूपये में अपना बना सकते हैं.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी S8 में काफी दमदार फीचर्स मौजूद हैं. इस फोन में आपको 5.8 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले 2K रिजोल्युसन का 18.5:9 aspect रेश्यो में मिलता है. इस फोन के डिस्प्ले पर और बैक पैनल में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. इसमें आपको हाइब्रिड डुअल नैनो सिम स्लॉट मिलता है. 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है. फोन को Exynos 8895 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है.
गैलेक्सी S8 के अन्य फीचर्स-
Third party image reference- एंड्राइड ओएस- Oreo 8.0
- 12MP का प्राइमरी कैमरा/ LED फ़्लैश
- 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा
- फिंगरप्रिंट सेंसर रियर कैमरा के बगल में
Third party image reference- नॉन रिमूवेबल 3000mAh की बैटरी
- सेन्सर्स- accelerometer, प्रोक्सिमिटी, एम्बिएंट लाइट, gyro, कंपास, बैरोमीटर, हार्ट रेट
- फोन का वजन और थिकनेस- 155 ग्राम और 8mm


No comments