Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पोको शाओमी का सब-ब्रांड है जिसने अपना पहला स्मार्टफोन इंडिया में Poco F1 अगस्त के मह...
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पोको शाओमी का सब-ब्रांड है जिसने अपना पहला स्मार्टफोन इंडिया में Poco F1 अगस्त के महीने में लॉन्च किया था. आज इसी फोन का एक नया कलर वेरिएंट इंडियन यूजर के लॉन्च किया गया है. जी हां, इसका Rosso Red कलर वेरिएंट पेश किया गया है. इस लाल रंग में पोको F1 के तीनों स्टोरेज वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे. इसकी सेल 11 अक्टूबर को होने वाली है.
Third party image reference
शाओमी पोको F1 के इस नए कलर वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भी पुराने कलर वेरिएंट जितनी है. प्राइस में कोई अंतर नहीं किया गया है. इसका जो 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट है उसकी कीमत 20,999 रूपये है. वहीँ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले की कीमत 23,999 रूपये ही है. इसका अंतिम व तीसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 28,999 रूपये है. इस नए रोज्जो रेड कलर के अलावा यह फोन ब्लैक और स्टील ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है.
Third party image referenceशाओमी Poco F1 का स्पेसिफिकेशन-
- 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (नौच)
- कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन
- डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट
- माइक्रो एसडी सपोर्ट-256GB
- एंड्राइड ओएस- Oreo 8.1 (MIUI 9.6)
- रैम- 6GB और 8GB
- स्टोरेज- 64GB/128GB/256GB
Third party image reference- रियर कैमरा- 12MP+5MP ( डुअल फ़्लैश)
- सेल्फी कैमरा- 20MP
- प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
- GPU- एड्रेनो 630
- बैटरी- 4000mAh
- सेंसर- accelerometer, फिंगरप्रिंट, gyro, प्रोक्सिमिटी, बैरोमीटर, कंपास और इन्फ्रारेड फेस रिकग्निशन सेंसर


No comments