Teknikal Raman: दोस्तों, शायद आपको भी याद होगा कि इसी अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में सैमसंग ने दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार...
Teknikal Raman: दोस्तों, शायद आपको भी याद होगा कि इसी अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में सैमसंग ने दुनिया का पहला 4 रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी A9 प्रो (2018) था, यह फोन कल यानी 24 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने वाला है और एक नई रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन भारत में भी जल्द लॉन्च कर दिया जायेगा. मिली ख़बरों के अनुसार इंडिया मार्केट में इसे 4 नवम्बर को उतारा जायेगा.
Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी A9 (2018) की सबसे बड़ी खासियत इसका क्वैड-रियर कैमरा सेटअप ही है. ये स्मार्टफोन सैमसंग का पहला चार रियर कैमरे वाला फोन तो है ही, साथ ही ये दुनिया का भी पहला फोन है जो इतने कैमरे के साथ आया है. इस हैंडसेट में 24MP, 10MP, 8MP और 5MP का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 24MP का मिलता है.
Third party image reference
इस फोन में आपको 6.3 इंच का फुल एचडी+ सुपर AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो सैमसंग का ये फोन दो वेरिएंट में आया है. एक 6GB रैम और एक 8GB रैम के साथ, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में इंटरनल स्टोरेज 128GB दी गयी है. गैलेक्सी A9 2018 में कम्पनी ने एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी है, आप 512GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं. सैमसंग गैलेक्सी A9 (2018) का फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के बैक साइड में सेटअप किया हुआ है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G Volte, wifi, जीपीएस, ए-जीपीएस, युएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक आदि दी गयी है. फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ अन्य जरुरी सेंसर जैसे accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro, RGB लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और एम्बिएंट लाइट उपलब्ध है. सैमसंग ने इस फोन में 3800mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है.


No comments