Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल ने एक नया डेली 1.4GB डेटा प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान ओपन मार्केट प्लान के तौर पर लॉन्च कि...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, भारती एयरटेल ने एक नया डेली 1.4GB डेटा प्लान लॉन्च किया है. ये प्लान ओपन मार्केट प्लान के तौर पर लॉन्च किया गया है, इसका मतलब ये प्लान एयरटेल के हरेक प्रीपेड ग्राहक के लिए है. इस प्लान की कीमत 419 रूपये है जिसमें पूरे 75 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. आपको बता दें कि इस प्लान से पहले एयरटेल के पास दो और पॉपुलर 1.4GB डेटा प्लान है, एक 399 रूपये का है तो दूसरा 448 रूपये का. इन दोनों में क्रमशः 70 दिन और 84 दिनों की वैधता मिलती है.
Third party image reference
भारती एयरटेल के द्वारा आज लॉन्च किये गए 419 रूपये के प्लान में भी हर रोज 1.4GB डेटा का बेनिफिट मिलेगा. इसके साथ ही अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट के करने के लिए दिया जायेगा. कम्पनी ने इसमें कोई डेली या वीकली लिमिट नहीं लगायी है. भरपूर कॉलिंग के साथ आप हर रोज 100 SMS का लाभ भी उठा सकेंगे. इस प्लान के डेटा को आप 4G, 3G और 2G किसी भी नेटवर्क पर इस्तेमाल कर सकते है. और ये सारे बेनिफिट आप 75 दिनों तक ले सकते हैं.
Third party image reference
दोस्तों, एयरटेल ने अपने कस्टमर्स के लिए पहले से ही टोटल 5 ऐसे प्रीपेड प्लान्स पेश कर रखे हैं जिनमें 1.4GB डाटा डेली मिलता है. अब इस 419 प्लान के आ जाने से कुल 6 प्लान हो गए हैं. 399 रूपये और 448 रूपये के प्लान के अतिरिक्त एयरटेल के 199 रु, 219 रूपये और 509 रूपये के प्लान में भी हर रोज 1.4GB इन्टरनेट डेटा का लाभ दिया जाता है, और तीनों प्लान में क्रमशः 28 दिन, 28 दिन और 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
Third party image reference

No comments