Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Xiaomi की दिवाली सेल: 23 अक्टूबर से स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर मिलेगी बम्पर छूट !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, शाओमी 23 अक्टूबर से दिवाली सेल आयोजित करने वाला है. इस सेल का नाम दिवाली विथ मी रखा गया है. यह फेस्टिव से...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, शाओमी 23 अक्टूबर से दिवाली सेल आयोजित करने वाला है. इस सेल का नाम दिवाली विथ मी रखा गया है. यह फेस्टिव सेल 23 से 25 अक्टूबर तक चलेगा. इस सेल में शाओमी के कई स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर धमाकेदार डिस्काउंट मिलेंगे. इसके अलावा कम्पनी 1 रूपये वाला फ़्लैश सेल भी रखेगी. शाओमी ने ऑफलाइन स्टोर्स पर भी कुछ प्रोडक्ट्स में डिस्काउंट ऑफर देने का प्लान बनाया है जो 7 नवम्बर तक चलेगा. अभी चलिए आपको बताते हैं कुछ खास स्मार्टफोन जिसपर बम्पर डिस्काउंट मिलेगा.

Third party image reference
शाओमी के इस दिवाली सेल में कम्पनी अपने इस साल के मोस्ट पॉपुलर फोन रेडमी नोट 5 प्रो के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लैट 2000 रु डिस्काउंट के साथ मात्र 12,999 रूपये में सेल करेगी. इतना ही नहीं इसका 6GB रैम वेरिएंट जो 16,999 रूपये का है वो भी 2 हजार कम कीमत करके मात्र 14,999 रूपये में बेचा जायेगा. इसके बाद शाओमी रेडमी Y2 का 4GB रैम वेरिएंट सिर्फ 10,999 रूपये में मिलेगा. और शाओमी मी A2 केवल 14,999 रूपये में, जबकि इसकी ओरिजिनल प्राइस 16,999 रु है.

Third party image reference
स्मार्टफोन्स के बाद एक्सेसरीज ऑफर की बात करें तो मी ईयरफोन पर 50 रु से लेकर 100 रूपये तक की छूट दी जाएगी, ईयरफोन पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, ये इसके वेरिएंट पर निर्भर करेगा. वहीँ शाओमी मी ब्लूटूथ हेडसेट सिर्फ 799 रूपये में और मी ब्लूटूथ ऑडियो रिसीवर केवल 899 रु में मिलेगा.
कम्पनी इस सेल में ब्लूटूथ स्पीकर और पॉवर बैंक्स पर डिस्काउंट देगी. इस दिवाली सेल में आपको लगभग सभी तरह के प्रोडक्ट पर छूट देखने को मिलेगा. इस छूट के साथ आप अगर SBI credit कार्ड से 7500 रु से ऊपर के प्रोडक्ट लेने पर 750 रु का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

Third party image reference

No comments

Latest Articles