Teknikal Raman : दोस्तों, अभी कुछ ही दिन पहले कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च किया था. इस फोन को कम्पनी ने 4000mAh की द...
Teknikal Raman: दोस्तों, अभी कुछ ही दिन पहले कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च किया था. इस फोन को कम्पनी ने 4000mAh की दमदार बैटरी, डुअल रियर कैमरा के साथ और 4GB रैम के साथ 9,999 रूपये में इंडियन कंज्यूमर के लिए उतारा था. यह फोन एक्स्क्लुसिव्ली पेटीएम मॉल पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. और इस ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर यह फोन 2000 रूपये कम कीमत में ख़रीदा जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप इसे मात्र 7,999 रूपये में पा सकते हैं.
Third party image reference
कूलपैड के इस स्मार्टफोन तो इसकी लॉन्चिंग कीमत 9,999 रूपये में ही पेटीएम सेल कर रहा है मगर इसके साथ कम्पनी आपको 2000 रूपये का कैशबैक ऑफर भी दे रही है, जिसे आप अप्लाई कर इसका लाभ उठा सकते हैं. कूलपैड नोट 8 की पेमेंट करते वक्त आप इसके साथ MOB2000 प्रोमो कोड अप्लाई कर देंगे तो आपको 2 हजार रूपये का कैशबैक पेटीएम वॉलेट में दे दिए जायेगा. इस अमाउंट को आप वापस अपने बैंक अकाउंट में भी भेज सकते हैं. इस प्रकार यह लेटेस्ट फोन आपको मात्र 7,999 रूपये में मिल जायेगा.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालें तो इसमें आपको 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिल जायेगा. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.0 ओएस पर चलता है. फोन को मीडियाटेक MTK6750T क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में आप 128GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो इस फोन में 16MP और 0.3MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कूलपैड नोट 8 में बैटरी 4000mAh की लगी है जो काफी जबरदस्त बैकअप देगी. डुअल कैमरा के नीचे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फोन का वजन 185 ग्राम है और थिकनेस 8.3mm है.
Third party image reference

No comments