Teknikal Raman: दोस्तों, इस अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में विवो के कुछ स्मार्टफोन चाईनीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए थे, जिसके ब...
Teknikal Raman: दोस्तों, इस अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में विवो के कुछ स्मार्टफोन चाईनीज सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुए थे, जिसके बारे में मैंने आपको उस समय बताया भी था. इस स्पॉट हुए डिवाईस के मॉडल नंबर V1818A और V1818T थे. सर्टिफिकेशन साइट ने इस फोन के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी थी. लेकिन एक लेटेस्ट लीक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों मॉडल विवो के Vivo V93 के हैं जो इस कम्पनी के तरफ से आने वाला एक बजट स्मार्टफोन होगा. और आपको बता दें कि ये पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जायेगा.
Third party image referenceविवो Y93 का लीक्ड स्पेसिफिकेशन-
विवो V93 के लीक्ड स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.2 इंच की फुल एचडी+ वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ आयेगा जिसका aspect रेश्यो 19:9 होगा. इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी. विवो के इस फोन में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा. इसमें 13MP और 2MP का रियर कैमरा हो सकता है. जबकि फ्रंट कैमरा यानी सेल्फी कैमरा 8MP का सेटअप किया हुआ रहेगा.
Third party image reference
विवो का यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा. इस फोन में आपको 3935mAh की बैटरी मिल सकती है. और साथ ही ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है. इस फोन के जो कुछ लीक्ड इमेज सामने आई है उसमें फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में नजर नहीं आ रहा है, इसलिए इस फोन में आपको शायद डिस्प्ले के अन्दर ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा. वैसे बिना फिंगरप्रिंट स्कैनर के भी ये फोन आ सकता है.
Third party image referenceविवो Y93 की कीमत और लॉन्च होने की तारीख-
दोस्तों, विवो के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के साथ ही हमें इसकी लीक्ड प्राइस और लॉन्च होने की डेट भी मिली है. इस फोन की कीमत चीन में 1498 युआन रखी जा सकती है, ये कीमत इंडियन रूपये में लगभग 15,000 रूपये होती है. अगर ये फोन भारत में भी लॉन्च किया जायेगा तो इसकी कीमत इतने रूपये के करीब ही होगी. विवो Y93 लाल और काला रंग में मिलेगा. और लीक्ड ख़बरों के मुताबिक ये स्मार्टफोन 15 नवम्बर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है.
Third party image reference
