Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी को शायद याद होगा कि एचएमडी ग्लोबल ने 4 अक्टूबर को लन्दन में नोकिया 7.1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था, ...
Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी को शायद याद होगा कि एचएमडी ग्लोबल ने 4 अक्टूबर को लन्दन में नोकिया 7.1 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया था, लेकिन कम्पनी ने इंडिया में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में कुछ नहीं बोला कि ये कब भारत आएगा. हालाँकि अब मिली एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये स्मार्टफोन नवम्बर के महीने में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन की कीमत आपको 30 हजार रूपयेके आसपास देखने को मिल सकती है. और यह स्मार्टफोन ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगा यानी इसे आप ऑनलाइन ही खरीद पाएंगे.
Third party image reference
नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन आपको क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered मिलेगा. इसमें 5.84 इंच का प्योर-डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजोल्युसन के साथ और नौच डिज़ाइन के साथ है. फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है. इसमें 12MP और 5MP का डबल रियर कैमरा कार्ल ZEISS ऑप्टिक्स के साथ दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का है जो कि एक फिक्स्ड फोकस कैमरा है.
Third party image reference
नोकिया 7.1 में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन दी गयी है. यह फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. हालाँकि कम्पनी ने कहा है कि इसे जल्द ही एंड्राइड 9 का अपडेट भी अवश्य दिया जायेगा. इस फोन में बैटरी 3060mAh की लगायी गयी है. स्मार्टफोन के बैक साइड में ही आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया हुआ मिल जायेगा.
Third party image reference

No comments