Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Good News: अब ऑफलाइन स्टोर्स पर भी मिलेगा विवो का ये शानदार फोन

Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने ऐलान किया है कि अब उनका विवो V9 प्रो स्मार्टफोन जो है वो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर ...

Image result for vivo v9 proTeknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने ऐलान किया है कि अब उनका विवो V9 प्रो स्मार्टफोन जो है वो ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कम्पनी के मुताबिक 29 अक्टूबर से ये शानदार स्मार्टफोन किसी भी पार्टनर स्टोर से ग्राहक खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि अभी तक ये फोन सिर्फ अमेज़न और विवो के ई-स्टोर पर ऑनलाइन सेल किया जा रहा था.

Third party image reference
विवो के इस V9 प्रो स्मार्टफोन की कीमत इंडिया में 19,990 रूपये है लेकिन दिवाली ऑफर के तौर पर ऑफलाइन पर कम्पनी 2000 रूपये का फ्लैट डिस्काउंट देगी, इसलिए जो भी लोग इस फोन को लेना चाहते हैं तो अवश्य इस ऑफर का लाभ उठाकर ले लीजियेगा क्योंकि ये डिस्काउंट ऑफर कब तक मान्य है, इसके बारे में कोई टाइम लिमिट कम्पनी ने नहीं बताई है. यह फोन आपको केवल ब्लैक कलर में मिलेगा. इस फोन को आप ऑनलाइन पेटीएम से भी 2000 रूपये कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं.

Third party image reference
विवो V9 प्रो के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो यह फोन इसमें आपको 6GB की रैम मिलती है और स्टोरेज 64GB मिलती है. फोन में डिस्प्ले 6.3 इंच का नौच डिज़ाइन के साथ दिया गया है. इस फोन में आप 256GB क्षमता का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं. फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 लगा है. फोटोग्राफी के लिए 13MP+2MP का रियर कैमरा है और फ्रंट में 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है. और बैटरी 3260mAh की लगी है.

Third party image reference

ऐसे ही ताजा टेक ख़बरें पढ़ते रहने के लिए इस पॉपुलर टेक चैनल को फॉलो करना न भूलें. क्योंकि यहाँ आपको मिलेगी शत-प्रतिशत शुद्ध और सच्ची ख़बरें.

No comments

Latest Articles