Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ 1000 रूपये सस्ता

Teknikal Raman:  दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने एक मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन की कीमत में 1000 रूपये की कटौती कर दी है. कम्...

Teknikal Raman: दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने एक मिड रेंज सेगमेंट स्मार्टफोन की कीमत में 1000 रूपये की कटौती कर दी है. कम्पनी ने अगस्त में लॉन्च किये गए विवो Y83 प्रो हजार रूपये सस्ता कर दिया है. आपको बता दें कि ये फोन विवो Y83 का ही अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे 14,990 रूपये में मई में लॉन्च किया गया था. और ये जो नया प्रो वेरिएंट है इसकी कीमत 15,990 रूपये थी लेकिन अब ये फोन 14,990 रूपये में ही ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
विवो Y83 प्रो को आप फ्लिप्कार्ट पर नई कीमत पर खरीद सकते हैं, हालाँकि अमेज़न पर अभी भी वही पुरानी कीमत 15,990 रूपये पर सेल किया जा रहा है, वैसे जल्द ही इस साईट पर भी कम की गयी कीमत पर मिलने लगेगा. इस स्मार्टफोन में विवो ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है जो पुराने वाले Y83 में नहीं था. बस इतना ही अंतर दोनों वर्जन में है. विवो Y83 प्रो को आप ब्लैक, पर्पल और गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन आपको 6.22 इंच की एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में मिलेगा. इस फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 2GHz पर क्लौक्ड है. विवो Y83 प्रो में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. साथ ही इसमें आप 256GB तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो ये हैंडसेट 13MP और 2MP के डबल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. ये कैमरा HDR, फेस ब्यूटी, टाइम लैप्स, स्लो पैनोरमा, PDAF आदि जैसे और भी फीचर्स सपोर्ट करता है. फ्रंट कैमरा की बात करें सामने की तरफ 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिलता है, ये कैमरा भी कई फीचर से लैस है जिससे आप बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं.

Third party image reference
विवो Y83 प्रो स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर काम करता है. इस फोन में 3260mAh की बैटरी दी गयी है. ये डिवाईस आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मिलता है जो फोन के रियर साइड में ही सेटअप किया हुआ है. इसके अलावा इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, एम्बिएंट लाइट जैसे जरुरी सेंसर भी हैं. इस फोन का वजन 152 ग्राम है और थिकनेस महज 7.7mm है.

Latest Articles