Teknikal Raman: जी हां दोस्तों आपने बिलकुल सही पढ़ा, शाओमी ने कल ही शनिवार, 10 नवम्बर को रेडमी 6A और रेडमी 6 स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों आपने बिलकुल सही पढ़ा, शाओमी ने कल ही शनिवार, 10 नवम्बर को रेडमी 6A और रेडमी 6 स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का ऐलान कर दिया था. इन दो स्मार्टफोन के अलावे कम्पनी ने पॉवरबैंक और टीवी के दाम भी बढ़ा दिए हैं. शाओमी ने कहा है कि कीमत में बढ़ोतरी करने की सबसे बड़ी वजह रूपये के डॉलर के मुकाबले हद से ज्यादा गिर जाना है, लगभग 15 प्रतिशत रूपये की वैल्यू कम हो गयी है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी 6A का 2GB रैम + 16GB वेरिएंट जो पहले 5,999 रूपये में सेल हो रहा था वो अब आपको 6,599 रूपये में खरीदना पड़ेगा क्योंकि इसकी कीमत कम्पनी ने 600 रूपये बढ़ा दिया है. वहीँ इसी फोन का 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट 500 रूपये महंगा कर दिया गया है, अब ये वेरिएंट 7,499 रूपये में बेचा जायेगा. पहले इसकी कीमत 6,999 रूपये ही थी.
Third party image reference
वहीँ रेडमी 6 की बात करें तो इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 500 रूपये महंगा किया गया है. ये फोन अब 7,999 रु के बजाय 8,499 रूपये में आपको खरीदना पड़ेगा. हालाँकि इसके हायर वेरिएंट जिसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज है उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस वेरिएंट की कीमत वही 9,499 रूपये है.
Third party image reference
दोस्तों, जाते-जाते आपको मी टीवी और पॉवरबैंक के बारे में भी बता देते हैं कि किसका दाम बढाया गया है. शाओमी ने मी LED टीवी 4C प्रो 32 और मी LED टीवी 4A प्रो 49 दोनों की कीमत में इजाफा किया है, अब ये दोनों LED टीवी आपको क्रमशः 15,999 रूपये और 31,999 रूपये में मिलेगा. यानी की दोनों की कीमत में क्रमशः 1000 रु और 2000 रूपये की बढ़ोतरी हुई है. और पॉवरबैंक की कीमत 10000mAh वाले की बढ़ायी है. मी पॉवरबैंक 2i अब 100 रूपये महंगा होकर 899 रूपये का हो गया है.

