Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रेडमी नोट 6 प्रो इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स भी

Teknikal Raman : जी हाँ दोस्तों, आज इंडिया में चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना सबसे लेटेस्ट फोन जिसका नाम रेडमी नोट 6 प्रो है को ऑफ...

Teknikal Raman: जी हाँ दोस्तों, आज इंडिया में चीन की स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना सबसे लेटेस्ट फोन जिसका नाम रेडमी नोट 6 प्रो है को ऑफिसियली लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो का सक्सेसर है जो टोटल 4 कैमरा सेटअप के साथ है और नौच डिज़ाइन वाला बड़ा सा डिस्प्ले मौजूद है. नौच के साथ और डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आने वाला नोट सीरीज का ये पहला स्मार्टफोन है.

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत-


Third party image reference
इस स्मार्टफोन को शाओमी ने भारत में दो वेरिएन्ट्स में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, और इसकी कीमत मात्र 13,999 रूपये रखी गयी है. दूसरा जो वेरिएंट रेडमी नोट 6 प्रो का लाया गया है वो 6GB की रैम और 64GB की ही स्टोरेज स्पेस के साथ है, इस वेरिएंट की कीमत शाओमी ने 15,999 रूपये तय की है. आपको बता दें कि इस फोन की सेल फ्लिप्कार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर 23 नवम्बर को दिन के 12 बजे से शुरू हो जाएगी. इस फोन को आप ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज गोल्ड कलर में खरीद सकेंगे.

रेडमी नोट 6 प्रो का स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.26 इंच का एक फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले नौच डिज़ाइन और 19:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी दी गयी है. इस फोन को कम्पनी ने क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टो कोर प्रोसेसर से ही powered किया है जो रेडमी नोट 5 प्रो में यूज किया गया था.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो का बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ है. वहीँ इसके हायर वेरिएंट में 6GB की रैम और इंटरनल मेमोरी इसमें भी 64GB की ही दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर स्टोरेज 256GB तक बढ़ायी जा सकती है, लेकिन मेमोरी कार्ड यूज करने पर आप दूसरा सिम इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि इसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट है.

Third party image reference
अब फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ 12MP और 5MP का डबल कैमरा डुअल पिक्सेल और ऑटोफोकस फीचर के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट साइड में सेल्फी शूटर और विडियो कॉलिंग कैमरा भी डबल दिए गए हैं. सेल्फी कैमरा 20MP और 2MP का फेस अनलॉक और ढेरों फीचर के साथ दिए गए हैं. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर है और बैटरी 4000mAh की है.

Third party image reference

Latest Articles