Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

मात्र 8,000 रूपये में Coolpad M3 लॉन्च हुआ 4GB RAM और डुअल रियर कैमरा के साथ

Teknikal Raman : कम कीमत में दमदार फीचर्स देने वाली एक चीनी स्मार्टफोन कम्पनी जिसका नाम कूलपैड है ने आज एक नया किफायती और बजट स्मार्टफोन ल...

Teknikal Raman: कम कीमत में दमदार फीचर्स देने वाली एक चीनी स्मार्टफोन कम्पनी जिसका नाम कूलपैड है ने आज एक नया किफायती और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. कम्पनी ने Coolpad M3 को चीन में ही लॉन्च किया है. हालाँकि कम्पनी ने लॉन्चिंग की कोई ऑफिसियल घोषणा नहीं की, लेकिन यह फोन जेडी डॉट कॉम पर सेल के लिए लिस्ट हो चुका है. इसकी कीमत महज RMB 799 रखी गयी है जो 8000 रूपये के करीब होती है.

Third party image reference
कूलपैड के इस बजट फोन में फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी लाजवाब हैं. इस फोन में कम्पनी ने 5.85 इंच का एलसीडी डिस्प्ले नौच डिज़ाइन के साथ 19:9 aspect रेश्यो में दिया है. ये फोन मीडियाटेक MT6750 ओक्टा कोर चिपसेट से पॉवर किया गया है. कूलपैड M3 में आपको 4GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है. साथ ही इसमें माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा दी गयी है.

Third party image reference
रियर और फ्रंट कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें से पहला 13MP का है और सेकंड कैमरा लेंस के बारे में वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं है. वैसे ये 2 या 5MP का हो सकता है. इसका फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा 5MP का है जो AI फेस अनलॉक फीचर के साथ है. इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो बैक साइड में सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
कूलपैड M3 में बैटरी 2800mAh की लगायी गयी है जो 5V/1A चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस फोन में आप डुअल 4G Volte का आनंद ले सकते हैं. यानी कि यह डिवाईस एक ही समय में दोनों सिम स्लॉट में 4G कनेक्टिविटी एक्टिव रख सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है, हालाँकि टॉप में कम्पनी का UI इंटरफ़ेस है.

Third party image reference
कूलपैड M3 आज से ही चीन में प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू रंगों में आर्डर किया जा सकता है. सेल के लिए यह फोन 28 नवम्बर से उपलब्ध हो जायेगा. कम्पनी इस फोन को भारत में लाएगी या नहीं, इसके बारे में अभी कोई इनफार्मेशन नहीं है.

Latest Articles