Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

रियलमी के सारे स्मार्टफोन दिवाली के बाद हो सकते हैं महंगे: रिपोर्ट

Teknikal Raman : दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रियलमी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड है जो शाओमी की तरह एक से बढ़कर एक दमदार और किफायती...

Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रियलमी ओप्पो की सब्सिडियरी ब्रांड है जो शाओमी की तरह एक से बढ़कर एक दमदार और किफायती स्मार्टफोन इंडियन कंज्यूमर्स के लिए ला रही है. अभी तक इस कम्पनी ने 4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. इन चारों में से सबसे अधिक रियलमी 2 प्रो लोगों को हद से ज्यादा पसंद आया है. इस फोन की कीमत और फीचर दोनों ही कमाल के हैं. परन्तु दोस्तों रियलमी के सीईओ माधव सेठ के द्वारा किये गए एक ट्वीट ने रियलमी के सभी स्मार्टफोन की कीमत में दिवाली के बाद इजाफा होने के संकेत दिए हैं.

Third party image reference
माधव सेठ के ट्वीट से ऐसा भी नहीं है कि फोन की कीमत में बढ़ोतरी की ही जाएगी. सीईओ ने कहा है कि "डॉलर के मुकाबले रूपये काफी नीचे गिर रहा है और हम बहुत कम प्रॉफिट पर अपने स्मार्टफोन बेच रहे हैं. हो सकता है कि आने वाले कुछ दिनों में हमें अपने प्रोडक्ट्स की कीमत में इजाफा करना पड़ सकता है, ताकि हम आपको बेस्ट टेक्नोलॉजी और ऑफर्स देते रह सकें. इसके बाद उन्होंने बोला कि दिवाली के बाद हम इसका समाधान निकालेंगे".

Third party image reference
दोस्तों, आपको शायद होगा कि इस तरह की प्राइस हाईक शाओमी पहले ही कर चुकी है. इस कम्पनी ने अपने मोस्ट पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में हजार रूपये की बढ़ोतरी कर दी थी और बढ़ी हुई कीमत पर आज भी बिक रही है. यह फोन तो 13,999 रूपये में लॉन्च हुआ था लेकिन कुछ समय बाद इसकी कीमत 14,999 रूपये कर दी गयी थी. इसी तरह हमें रियलमी के सभी फोन या कुछेक फोन्स की कीमत में हजार-पांच सौ रूपये का इजाफा देखने को मिल सकता है.

Third party image reference

Latest Articles