Teknikal Raman: देशी स्मार्टफोन कम्पनी लावा ने आज अपने Z सीरीज फोन्स को एक्सपैंड करते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन ...
Teknikal Raman: देशी स्मार्टफोन कम्पनी लावा ने आज अपने Z सीरीज फोन्स को एक्सपैंड करते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Lava Z81 रखा गया है और ये दो वेरिएंट में पेश किया गया है. एक 2GB रैम के साथ और एक 3GB रैम के साथ, हालाँकि अभी केवल हायर वेरिएंट यानी 3GB वाले को ही बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है.
Third party image reference
लावा के इस नए हैंडसेट के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रूपये रखी गयी है और इसके बेस वेरिएंट की कीमत भी नहीं बताई गयी है और न उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी दी गयी है. लावा Z81 काला और गोल्ड कलर ऑप्शन में फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और स्नैपडील जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साईट से ख़रीदा जा सकता है. लॉन्च ऑफर के तौर पर कम्पनी फ्री वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट करेगी. ये ऑफर 31 जनवरी तक रहेगा.
Third party image reference
लावा Z81 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको डुअल नैनो सिम लगाने की सुविधा दी गयी है और यह फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता हुआ दिखेगा. इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. साथ ही इस डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा भी दी गयी है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो यह फोन मीडियाटेक के क्वैड कोर प्रोसेसर हिलियो A22 चिपसेट से powered किया गया है जो 2GHz पर clocked है. इस हैंडसेट में 2GB/3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये फोन की स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा पर गौर फरमाएं तो लावा Z81 में हमें 13MP का सिंगल प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट साइड में भी 13MP का एक सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है, इसके साथ भी LED फ़्लैश की सुविधा दी गयी है. इस फोन के कुछ कैमरा फीचर्स हैं पोर्ट्रेट लाइटिंग, रियल-टाइम बुके, फेस ब्यूटी, पैनोरमा, साउंड पिक्चर, QR कोड, AR स्टीकर इत्यादि.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए लावा के इस नए बजट स्मार्टफोन में 4G VoLTE, wifi, जीपीएस, एजीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 4.1, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है. सेन्सर्स की बात करें तो इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ accelerometer, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेंसर मिलता है. लावा Z81 में बैटरी 3000mAh की लगी है. फोन का वजन 141.6 ग्राम है और थिकनेस मात्र 7.9mm है.

