Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज अपने ही देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने आज अपने ही देश में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Y93 है, इसके बारे में हमनें आपको कुछ दिनों पहले ही बताया था कि ये फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है. बजट सेगमेंट का यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 439 से powered किया गया है और इसमें एक बड़ा सा वाटरड्राप डिस्प्ले दिया गया है.
Third party image reference
प्राइस की बात करें तो विवो ने इस स्मार्टफोन की कीमत 1500 युआनरखी है जोकि इंडियन करेंसी में में लगभग 15,900 रूपये होती है. चीन में यह विवो Y93 स्मार्टफोन विवो के ही ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है. ये फोन लाल और स्टेरी नाईट कलर वैरिएंट में ख़रीदा जा सकता है. इस लेटेस्ट फोन की अन्य स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होने की कोई खबर अभी कम्पनी ने नहीं दी है.
Third party image reference
विवो Y93 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित फनटच ओएस 4.5 दिया गया है. इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में मिलता है. यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 पर काम करता है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 4GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिल जाएगी. साथ ही इसमें आप 256GB कैपेसिटी का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं.
Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो विवो Y93 में13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीँ फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मिलता है. इसका रियर कैमरा फेज डिटेक्शन, ऑटोफोकस फीचर और AI powered पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है. जबकि फ्रंट कैमरा फेस वेक, AI ब्यूटीफिकेसन और AR स्टीकर फीचर से लैस है.
Third party image reference
विवो ने इस नए फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया है बल्कि फेसिअल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आने के साथ ये फोन अच्छे से फेस अनलॉक सपोर्ट करता है. इस फोन को 4030mAh की पावरफुल बैटरी से पॉवर किया गया है. फोन की मोटाई 8.28mm है और वजन 163.5 ग्राम है.

