Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Vivo Y95: डुअल रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि मैंने आपको कुछेक दिन पहले ही बताया था कि विवो अपना Y95 स्मार्टफोन भारत में 25 नवम्बर को लॉन्च करेगा, और ...

Image result for vivo y95Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि मैंने आपको कुछेक दिन पहले ही बताया था कि विवो अपना Y95 स्मार्टफोन भारत में 25 नवम्बर को लॉन्च करेगा, और कम्पनी ने इसे आज लॉन्च भी कर दिया है. ये फोन सबसे पहले चीन में इस माह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था. विवो का ये लेटेस्ट मिड रेंज फोन इंडिया में 16,990 रूपये की कीमत पर पेश किया गया है. इस फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 4GB की रैम दी गयी है.

Third party image reference
विवो Y95 को आप ऑफलाइन पार्टनर आउटलेट्स और विवो इंडिया ई-स्टोर के अलावा ऑनलाइन फ्लिप्कार्ट, पेटीएम और अमेज़न से भी आज से ही खरीद सकते हैं. ये स्मार्टफोन Starry नाईट और नेबुला पर्पल कलर ऑप्शन में मिलेगा. इस फोन पर पेटीएम 1500 रूपये का कैशबैक ऑफर देगी, इसलिए इसे पेटीएम से आप खरीदेंगे तो फायदेमंद रहेगा.

Third party image reference
कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी फुल व्यू वाटरड्राप नौच डिस्प्ले दिया है। इसी नौच में फ्रंट सेल्फी कैमरा सेटअप किया गया है। डिस्प्ले का रिजोल्युसन एचडी+ है. इस डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास लगा हुआ है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दी गयी है।

Third party image reference
यह फोन स्नैपड्रैगन 439 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो Adreno 505 GPU से पेयर्ड है. इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है. वैसे इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड भी लगा सकते हैं, जिससे कि आपके फोन में स्टोरेज क्षमता बढ़ जाएगी. इसमें 256GB तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए विवो Y95 में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश और PDAF सपोर्ट के साथ मिल जाता है। वहीं फ्रंट में 20MP का काफी शानदार सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ है. इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक साइड में ही दिया गया है और फोन में बैटरी 4030mAh की है।

Third party image reference

Latest Articles