Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन ने 199 रु और 399 रूपये के प्लान में किया बदलाव, जानिए कितना दमदार हुए ये प्लान्स !

Teknikal Raman:  भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में अब भी घमासान जारी है और अब जो कुछ बड़ी कम्पनी इस इंडस्ट्री में बची है वो काफी मसक्कत करके अ...

Teknikal Raman: भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में अब भी घमासान जारी है और अब जो कुछ बड़ी कम्पनी इस इंडस्ट्री में बची है वो काफी मसक्कत करके अपनी साख बचाने के लिए कभी नए प्लान्स ला रही है तो कभी सारे प्लान्स में ही फेरबदल कर रही है. अभी हाल ही में एक-डेढ़ महीने पहले तीन बड़ी कम्पनियों ने अपनी सेवाओं का लाभ देने के लिए कम से कम 35 रु का रिचार्ज कराना अनिवार्य कर दिया था, जिसमें वोडाफोन भी शामिल है. वोडाफोन ने अभी-अभी अपने दो अनलिमिटेड पैक को रिवाईज किया है. कम्पनी ने 199 रूपये और 399 रूपये के प्रीपेड प्लान में थोड़ा सा बदलाव किया है. तो चलिए जानते हैं आखिर इस रिवीजन के बाद कितना दमदार हुआ ये प्लान.

Third party image reference
वोडाफोन इंडिया द्वारा रिवाईज किये गए सबसे कम कीमत के मौजूदा प्लान की सबसे पहले बात करते हैं. कम्पनी ने 199 रूपये के प्रीपेड प्लान में कुछ खास चेंजेज तो नहीं किया है फिर भी पहले से थोड़ा ज्यादा बेनिफिट तो आपको मिलेगा ही. क्योंकि इस पैक में अब वोडाफोन यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा मिलने वाला है. यानी पहले के मुकाबले 100MB एक्स्ट्रा डेटा का लाभ हर रोज मिलेगा. पहले इस प्लान में प्रतिदिन 1.4GB डेटा दिया जाता था. बाकी अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग लोकल, एसटीडी और रोमिंग तो मिलती ही है और अनलिमिटेड SMS भी. प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन ही रखी हुई है. इस तरह 199 रु के प्लान में केवल डेटा बेनिफिट में बदलाव किया गया है.

Third party image reference
अब वोडाफोन के दुसरे प्लान की बात करें तो जिसमें कि फेरबदल किया गया है. वोडाफोन ने 399 रूपये के प्रीपेड प्लान में कुछ अलग तरह का बदलाव किया है. कम्पनी ने इस प्लान में डेटा बेनेफिट्स को बढाया नहीं बल्कि 400MB डेटा कम कर दिया है. जी हां अपने बिलकुल सही सुना, इस प्लान में पहले आपको 1.4GB डेटा हर रोज मिलता था न, अब डेली सिर्फ 1GB मिलेगा. वोडा ने डेटा बेनिफिट घटा करके इस प्लान की वैलिडिटी को एक्सटेंड कर दिया है. 399 रु के इस प्लान में अब 84 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी, इससे पहले 70 दिन ही मिलती थी. यह प्लान उन लोगों के लिए अब ज्यादा बेहतर है जो लम्बी वैधता वाला प्लान चाहते थे, भले ही थोड़ा कम डेटा मिले.

Third party image reference

दोस्तों, तो आपको वोडाफोन के इन दोनों पुराने प्लान्स में किये गए रिवीजन अच्छे लगे या बुरे, नीचे कमेन्ट करके अपना जवाब जरुर दें.

Latest Articles