Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल लाया 365 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे !

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि सबसे पहले रिलायंस जियो ने सालाना पैक यानी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया था. इसके ...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि सबसे पहले रिलायंस जियो ने सालाना पैक यानी 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लॉन्च किया था. इसके बाद बीएसएनएल और वोडाफोन आईडिया ने भी वार्षिक प्लान पेश किया था, और अब इस लिस्ट में एयरटेल भी शामिल हो गया है. जी हां भारती एयरटेल ने आज 365 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है जिसमें डेटा बेनिफिट, कॉलिंग और SMS की सुविधा भी मिलेगी. तो चलिए जानते हैं एयरटेल के इस नए प्लान के बारे में.

Third party image reference
एयरटेल ने यह वार्षिक प्रीपेड प्लान जियो की ही तरह 1699 रूपये में पेश किया है. इस प्लान में दिए जाने वाले बेनेफिट्स की अगर बात करें तो इसमें एयरटेल डेली 1GB हाई स्पीड 2G/3G/4G डेटा प्रदान करेगा और साथ ही आप बिलकुल अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी कर सकते हैं. इसके अलावा हर रोज 100 टेक्स्ट SMS भी भेजने की फैसिलिटी मिलेगी. 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये प्लान फ़िलहाल कुछ सेलेक्टेड सर्किल में ही उपलब्ध हुआ है.

Third party image reference
वहीँ अगर जियो के 1699 रूपये के प्लान की तुलना एयरटेल के प्लान से करें तो हमें जियो के प्लान में सबसे ज्यादा बेनिफिट मिलते हुए दिखता है. क्योंकि रिलायंस जियो के इस सालाना पैक में डेली 1GB नहीं बल्कि 1.5GB डेटा दिया जाता है. और ये डेटा ख़त्म हो जाने पर भी नेट बंद नहीं होती, 64kbps की स्पीड से चलती रहती है. वोडाफोन आईडिया का 365 दिनों वाला प्लान मात्र 1499 रूपये का है और इसमें ये एयरटेल जितना ही बेनेफिट्स 200 रु कम कीमत में देते है यानी 1GB डेली, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोज.

Third party image reference

Latest Articles