Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4 कैमरे के साथ Huawei Y9 (2019) इंडिया में लॉन्च

दोस्तों, हमने आपको कुछ ही दोनों पहले बताया था कि हुवावे 10 जनवरी को  हुवावे Y9 (2019 ) को भारत में लॉन्च करेगी और कम्पनी ने आज इसे लॉन्च...

दोस्तों, हमने आपको कुछ ही दोनों पहले बताया था कि हुवावे 10 जनवरी को हुवावे Y9 (2019) को भारत में लॉन्च करेगी और कम्पनी ने आज इसे लॉन्च भी कर दिया है. सबसे खास बात ये स्मार्टफोन टोटल 4 कैमरा सेटअप के साथ आया है, जी हां कुल चार कैमरे वो भी AI फीचर से लैस है. और इस फोन में बहुत ही बड़ी डिस्प्ले दी गयी है जो एक टेबलेट कहे जाने से सिर्फ 0.5 इंच छोटा है, यानी कि इसमें 6.5 इंच का खुबसूरत डिस्प्ले दिया गया है.
Huawei Y9 (2019) की कीमत-

Third party image reference
हुवावे Y9 (2019) की कीमत की अगर बात करें तो भारत में इसकी कीमत स्टार्ट होती है 15,990 रूपये से जोकि 4GB रैम + 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके अलावा इसका और कोई वेरिएंट इंडिया में नहीं पेश किया गया है. ये फोन आपको एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर 15 जनवरी से खरीदने के लिए मिलने लगेगा. इस फोन के कलर वेरिएन्ट्स हैं मिडनाईट ब्लैक और सफायर ब्लू. हुवावे के इस फोन को खरीदने पर 2,990 रूपये का एक ब्लूटूथ हेडफोन एक सीमित समय तक प्रमोशनल ऑफर के तौर पर दिया जायेगा.

स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
हुवावे के इस नए फोन के अब स्पेसिफिकेशन की बात करते हैं. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर आधारित EMUI 8.2 पर चलता है. इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दी गयी है. डिस्प्ले इसमें आपको 6.5 इंच का फुल एचडी+ रिजोल्युसन में मिलता है जो कि फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है और 3D कर्व्ड डिज़ाइन के साथ है. हुवावे Y9 (2019) को कम्पनी ने अपने ही प्रोसेसर किरिन 710 से powered किया है, ये एक ओक्टा कोर प्रोसेसर ही है. इसमें 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक लगाया जा सकता है.

Third party image reference
अब बात करते हैं इसके कैमरे की, इस फ़ोन में आपको कुल मिलाकर 4 कैमरे मिलते हैं. रियर में 13MP और 2MP का डुअल कैमरा है जो क्रमशः f/1.8 अपर्चर और f/2.4 अपर्चर साइज़ के साथ है. हुवावे के इस लेटेस्ट फोन के फ्रंट में 16MP+2MP का डबल कैमरा दिया हुआ है जो सेल्फी पिक्चर शानदार खिचेगा. फ्रंट और बैक दोनों ही कैमरे AI टेक्नोलॉजी से भी लैस है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर रियर साइड में है. बैटरी इसमें बहुत बढ़िया दिया गया है. यह फोन 4000mAh की बैटरी के साथ है.


Latest Articles