जी हां दोस्तों, शाओमी की नई सब्सिडियरी ब्रांड रेडमी ने आज अपना सबसे पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन अभी च...
जी हां दोस्तों, शाओमी की नई सब्सिडियरी ब्रांड रेडमी ने आज अपना सबसे पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन अभी चीन में पेश किया गया है और भारत में आने में अभी कुछ टाइम लगेगा. इस फोन की खासियत है डुअल रियर कैमरा जिसमें से प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा इस फोन का डिस्प्ले भी खास है क्योंकि इसमें मिलता है वाटरड्राप जैसे नौच वाला 6 इंच से भी बड़ा डिस्प्ले. आप जानते ही होंगे कि रेडमी अब एक अलग ब्रांड बन गया है. जिस तरह रियलमी ओप्पो की सब-ब्रांड है उसी तरह रेडमी अब शाओमी की सब-ब्रांड है.
रेडमी नोट 7 की कीमत, उपलब्धता-
Third party image reference
रेडमी के लिए फर्स्ट स्मार्टफोन की कीमत शुरू होती है 999 युआन से जोकि इंडियन रूपये में करीब 10,300 रूपये होती है. आपको बता दें कि ये कीमत रेडमी नोट 7 के बेस वेरिएंट की है जिसमें आपको 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलेगी. इस बेस वेरिएंट के अलावा दो और वेरिएंट इस फोन के लॉन्च किये गए हैं. दूसरा वेरिएंट आया है 4GB रैम और 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ, और जिसकी कीमत है 1,199 युआन (लगभग 12,400 रु). इसका तीसरा व अंतिम वेरिएंट लॉन्च हुआ है 1,399 युआन में यानी लगभग 14,500 रूपये में. इस हायर वेरिएंट में है 6GB रैम + 64GB इंटरनल मेमोरी. रेडमी नोट 7 की बिक्री 15 जनवरी से चीन में शुरू हो जाएगी. ये फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में आया है.
Third party image referenceरेडमी नोट 7 का फुल स्पेसिफिकेशन-
रेडमी के इस स्मार्टफोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गयी है और ये फोन अभी MIUI 9 पर आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलता है जोकि एंड्राइड ओरियो पर बेस्ड है. इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ LTPS डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिल जाता है, यानी इसका डिजाईन वाटरड्राप डिस्प्ले जैसा है. इसके डिस्प्ले पर 2.5D कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज डिपार्टमेंट की बात करें तो रेडमी नोट 7 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ एड्रेनो 512 GPU दिया गया है. इस प्रोसेसर की स्पीड 2.2GHz है. इस लेटेस्ट फोन में 3GB/4GB/6GB रैम मिलता है और स्टोरेज क्रमशः 32GB/64GB/64GB दी गयी है. इस स्मार्टफोन में आपको माइक्रो एसडी लगाने की सुविधा भी मिलती है. आप 256GB तक का मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.
Third party image reference
अब रेडमी नोट 7 के कैमरा पर नजर डालें तो इसमें मिलता है 48MP और 5MP का डबल रियर कैमरा सेटअप जोकि डुअल LED फ़्लैश से लैस है, PDAF सपोर्ट, AI, बैकग्राउंड ब्लर, HDR के अलावा और भी बहुत से फीचर से लैस है इसका रियर कैमरा. फ्रंट कैमरा की बात करें तो नोट 7 में सिंगल 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, इस कैमरे में भी ढेर सारे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन में आपको 4000mAh की ही बैटरी मिलती है जैसा कि हमें नोट 4, नोट 5 और प्रो वेरिएंट में देखने को मिला. हालाँकि ये नया नोट 7 क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जिससे ये जल्दी बैटरी को चार्ज कर देगा. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक साइड में ही दिया गया है. इस फोन का वजन 186 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है. सेंसर की बात करें तो इसमें accelerometer, gyro, कंपास, एम्बिएंट लाइट, इन्फ्रारेड सेंसर मौजूद हैं.



