दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि अभी हाल के दिनों में शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है, और अब भी कटौती जारी है....
दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि अभी हाल के दिनों में शाओमी ने अपने कई स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है, और अब भी कटौती जारी है. कम्पनी ने रेडमी नोट 5 प्रो, मी A2 और पोको F1 के अलावा टीवी के दाम भी हाल-फ़िलहाल ही कम किया था. और आज फिर से शाओमी ने अपने एक और स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है. जी हां, कम्पनी ने आज Xiaomi Redmi Y2 की कीमत में कटौती की है. इस फोन की कीमत पूरे 1000 रूपये कम कर दी गयी है. इसलिए अब ये फोन मात्र 8,999 रूपये में कंज्यूमर खरीद सकते हैं.
Third party image reference
शाओमी ने इस सेल्फी सेंट्रिक फोन रेडमी Y2 को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रूपये थी, ये कीमत 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की थी लेकिन अब जब हजार रूपये कीमत गिर गयी है तो ये केवल 8,999 रूपये का हो गया है. वहीँ इसके दुसरे वेरिएंट की बात करें तो इसका दूसरा वेरिएंट जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है वो अब महज 10,999 रूपये में मिलेगा. हालाँकि इसकी लॉन्च प्राइस 12,999 रूपये थी लेकिन इसकी कीमत पहले भी एकबार 1000 रूपये कम हुई थी और फिर से हजार रूपये कम होने पर ये 10,999 रु का रह गया है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी Y2 के मुख्य फीचर्स-
- 5.99 इंच का एचडी+ डिस्प्ले (18:9 aspect रेश्यो)
- डुअल नैनो सिम स्लॉट
- डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर
- 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
- 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
Third party image reference- फ्रंट सेल्फी कैमरा- 16MP / LED फ़्लैश
- फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक पैनल में
- एंड्राइड ओएस- ओरियो 8.1
- बैटरी- 3080mAh की
- सेन्सर्स- accelerometer, एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, gyro, इन्फ्रारेड
- फोन का वजन- 170 ग्राम
- फोन की मोटाई- 8.1mm
Third party image reference

