Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग का ये फोन आयेगा 5000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ !

दोस्तों, दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग एक जबरदस्त फोन तगड़ी बैटरी के साथ लाने वाला है. शायद आपको मा...

दोस्तों, दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग एक जबरदस्त फोन तगड़ी बैटरी के साथ लाने वाला है. शायद आपको मालूम होगा कि सैमसंग ने गैलेक्सी J सीरीज को बंद कर दिया है और अब गैलेक्सी M सीरीज में धांसू फोन लॉन्च किया करेगी. इसी सीरीज का एक फोन जिसका नाम Samsung Galaxy M30 होगा, वो 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया जायेगा. इस नए सीरीज के नए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी होगा. ये जानकारी हाल ही में ऑनलाइन लीक होकर आयी थी.

Third party image reference
ऑनलाइन लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी M30 के साथ-साथ गैलेक्सी M10 और गैलेक्सी M20 पर भी काम चल रहा है. ऐसा लगता है कि ये तीनों फोन एक साथ लॉन्च होंगे. खैर जो भी हो, यहाँ हम केवल गैलेक्सी M30 की बात करते हैं. AllaboutSamsung ने हाल ही में गैलेक्सी M30 का कांसेप्ट दर्शाया था, जिसके मुताबिक ये फोन इनफिनिटी U वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ आयेगा जिसका साइज़ 6.38 इंच होगा. इसके कैमरा की बात करें तो रियर में 13MP+5MP+5MP का ट्रिपल कैमरा होगा. वहीँ फ्रंट में सिंगल 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है.

Third party image reference
दोस्तों, इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी M30 बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ था, जहाँ इसके हार्डवेयर और स्टोरेज के बारे में पता चली थी. इस फोन में आपको सैमसंग का अपना प्रोसेसर Exynos 7885 होगा और इसमें 4GB की रैम हो सकती है. इंटरनल मेमोरी 128GB या 64GB होने की सम्भावना है. गैलेक्सी M30 एंड्राइड ओरियो 8.1 पर चलेगा. ये स्मार्टफोन इसी महीने जनवरी में कभी भी सैमसंग लॉन्च कर सकता है.

Latest Articles