साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग इस समय अपने अगले फ्लैगशिप फोन की तैयारी कर रही है जो गैलेक्सी S सीरीज का है. आप जानते ही हैं कि कम...
साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग इस समय अपने अगले फ्लैगशिप फोन की तैयारी कर रही है जो गैलेक्सी S सीरीज का है. आप जानते ही हैं कि कम्पनी पिछले साल गैलेक्सी S9 लॉन्च किया था तो इस साल कम्पनी गैलेक्सी S10 को पेश करेगी, इसी स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. अभी हाल ही में इस फोन का एक लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हुआ है जिससे पता चलता है कि ये फ्लैगशिप फोन इनफिनिटी O डिस्प्ले के साथ आएगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी S10 की ये लीक्ड इमेज पॉपुलर टिपस्टर Evan Blass के द्वारा ऑनलाइन पोस्ट की गयी थी, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल दिख रहा है. इमेज को देखने से साफ़ पता चलता है कि इसके डिस्प्ले में होल होगा और उसमें फ्रंट कैमरा सेटअप किया हुआ रहेगा. ये होल फोन के दाहिने तरफ है. इस स्मार्टफोन में बेजेल्स बिलकुल न के बराबर होंगे. टिपस्टर ने दावा किया है कि गैलेक्सी S10 वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आयेगा जो दुसरे स्मार्टफोन और स्मार्टवाचेज को भी चार्ज कर पायेगा.
Third party image reference
दोस्तों, कुछ समय पहले सैमसंग गैलेक्सी S10 के प्राइस भी ऑनलाइन लीक हुई थी. जिसके मुताबिक गैलेक्सी S10 का लाइट वेरिएंट जिसमें 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा उसे 56,900 रूपये में लॉन्च किया जायेगा. वहीँ इसका स्टैण्डर्ड वेरिएंट 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ आयेगा वो क्रमशः 65 हजार रूपये और 81,500 रूपये के आसपास का हो सकता है. का होगा. वहीं इसका सबसे प्रीमियम वेरिएंट जिसका नाम गैलेक्सी S10+ होगा वो दो स्टोरेज वेरिएंट में आयेगा. पहला 128GB और दूसरा 512GB स्टोरेज के साथ. दोनों की कीमत क्रमशः 73 हजार और 89 हजार के करीब हो सकती है.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कुछ एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 या फिर Exynos 9820 से powered किया हो सकता है. ये स्मार्टफोन कम से कम 8GB रैम के साथ आएगा और टॉप मॉडल में 10GB रैम हो सकता है. और इंटरनल स्टोरेज 128GB से लेकर 512GB तक सैमसंग इसमें देगा. इस फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले में ही सेट किया हुआ होगा, जिसे अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर कहा जाता है.
गैलेक्सी S10 लाइट में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और फ्रंट में सिंगल सेल्फी कैमरा, जबकि गैलेक्सी S10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, फ्रंट में इस वेरिएंट में भी सिंगल कैमरा ही हो सकता है. जबकि इसके प्रीमियम वेरिएंट गैलेक्सी S10+ में डुअल फ्रंट सेल्फी कैमरा होगा. रियर साइड में ट्रिपल कैमरा होंगे. डिस्प्ले साइज़ की बात करें तो S10 लाइट में 5.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, गैलेक्सी S10 में 6.1 इंच का और गैलेक्सी S10+ में 6.44 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा. इसके अलावा इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं है. ये फोन फरवरी के अंत में लॉन्च किया जा सकता है.


