चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने आज मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इसे 20000mAh बैटरी के साथ चीनी मार्केट म...
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी शाओमी ने आज मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन लॉन्च कर दिया है. कम्पनी ने इसे 20000mAh बैटरी के साथ चीनी मार्केट में लॉन्च किया है. ये पॉवर बैंक 2-वे फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आया है. इसमें शाओमी ने एक युएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. साथ ही इस पॉवर बैंक दो स्टैण्डर्ड युएसबी टाइप-A पोर्ट है और ये 3A पर 5V तक चार्ज ट्रान्सफर कर सकता है. ये मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन सिर्फ स्मार्टफोन या टेबलेट ही नहीं बल्कि ये लैपटॉप और एप्पल मैकबुक को भी चार्ज करने में सक्षम है.
Third party image reference
शाओमी मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन में 20000mAh का लिथियम पॉलीमर बैटरी लगा है जो ऑन-बोर्ड सर्किट चिप से सपोर्टेड है. ये चिप पॉवर बैंक को शोर्टसर्किट और ओवर चार्जिंग से बचाता है. इस पॉवर बैंक के युएसबी टाइप सी पोर्ट से लैपटॉप और नोटबुक्स भी चार्ज किये जा सकते हैं. टाइप सी पोर्ट 2-वे फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आता है, इसका मतलब मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन को उसी युएसबी टाइप सी पोर्ट से चार्ज भी किया जा सकता है.
Third party image reference
यह पॉवर बैंक लगभग 11 घंटे में फुल चार्ज हो जायेगा अगर 10W का स्टैण्डर्ड चार्जर यूज किया जाता है. वहीँ अगर इसे 45W के चार्जर से चार्ज करने पर यह महज 4 या साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज हो जायेगा. मी पॉवर बैंक 3 प्रो एडिशन में प्लास्टिक का बॉडी है जो मैट फिनिश के साथ आता है और ये ब्लैक रंग में है. इस पॉवर बैंक की कीमत 199 युआन ( 2000 रूपये) रखी गयी है. चीन में इसकी बिक्री 11 जनवरी से शुरू हो जायेगा. इंडिया में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है.



