जी हां दोस्तों, लावा ब्रांड की Xolo ने काफी लम्बे समय के बाद कोई स्मार्टफोन लेकर आई है. इस कम्पनी ने अमेज़न इंडिया पर अपना एक बजट स्मार्...
जी हां दोस्तों, लावा ब्रांड की Xolo ने काफी लम्बे समय के बाद कोई स्मार्टफोन लेकर आई है. इस कम्पनी ने अमेज़न इंडिया पर अपना एक बजट स्मार्टफोन Xolo Era 4X को लिस्ट किया है जो 9 जनवरी से सेल के लिए उपलब्ध हो जायेगा. यह फोन 30 डेज मनी-बैक ऑफर के साथ मिलेगा. जोलो ने इस फोन की कीमत मात्र 4,444 रूपये रखी है जो एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न से ख़रीदा जा सकेगा.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के सारे फीचर्स और स्पेक्स तो अभी नहीं पता चले हैं क्योंकि जोलो ने इसके फीचर्स रिविल ही नहीं किया है. खैर जितने भी स्पेसिफिकेशन अमेज़न लिस्टिंग से पता चली है वो आपको बताते हैं. Xolo Era 4X एक डुअल 4G Volte फोन है, ये डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में और 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ दिया गया है.
Third party image reference
जोलो के इस फोन के प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. हालाँकि इसके कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में पता चला है. यह फोन 8MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ है, इसमें 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. फ्रंट और बैक दोनों कैमरे के साथ LED फ़्लैश मौजूद है. फ्रंट कैमरा फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है. और इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है.


