चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने आज अपने सबसे पॉपुलर फोन को काफी सस्ता कर दिया है. कम्पनी ने रेडमी नोट 5 प्रो के 6GB रैम वेरिएंट को हद ...
चाईनीज स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने आज अपने सबसे पॉपुलर फोन को काफी सस्ता कर दिया है. कम्पनी ने रेडमी नोट 5 प्रो के 6GB रैम वेरिएंट को हद से ज्यादा सस्ता किया है. इसके अलावा इसके 4GB रैम वेरिएंट की कीमत भी फिर से घटा दिया गया है. आपको बता दें कि एक समय इस फोन का 6GB रैम वाला मॉडल 16,999 रूपये में मिलता था, इतने ही रूपये में ये लॉन्च भी हुआ था. लेकिन आज ये सिर्फ 13,999 रूपये का रह गया है, वहीँ इसका 4GB रैम वेरिएंट भी अब पहला से ज्यादा सस्ता हो गया है. अब ये वेरिएंट आप मात्र 12,999 रूपये में खरीद सकते हैं.
Third party image reference
शाओमी ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट के जरिये रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट की कीमत में कटौती की खबर दी थी, जिसके मुताबिक इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 12,999 रूपये होगी, और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत महज 13,999 रूपये हो गयी है. आपको याद दिला दूँ कि रेडमी नोट 5 प्रो इंडिया में फरवरी 2018 में लॉन्च हुआ था. लॉन्च प्राइस 4GB रैम वाले की 13,999 रु थी और 6GB रैम वाले की 16,999 रूपये.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन को आप लेटेस्ट कीमत पर अमेज़न, फ्लिप्कार्ट या फिर मी के ऑफिसियल वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं. इसके अलावा ये फोन ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है. अब रेडमी नोट 5 प्रो के कुछ की फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 5.99 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिल जाता है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिल जाती है. ये फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इस फोन में 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा है और फ्रंट में 20MP का शानदार सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन के बैक साइड में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें जबरदस्त बैकअप वाला 4000mAh की बैटरी मिल जाती है.



