Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

हॉनर प्ले 8A लॉन्च हुआ 6.09 इंच की वाटरड्राप डिस्प्ले के साथ, कीमत 8000 के अन्दर

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब्सिडियरी ब्रांड हॉनर ने आज चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपना बजट फोन Honor Play 8A लॉन्च कर दिया है. पहले तो...

जी हां दोस्तों, हुवावे की सब्सिडियरी ब्रांड हॉनर ने आज चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपना बजट फोन Honor Play 8A लॉन्च कर दिया है. पहले तो उम्मीद थी कि ये फोन हॉनर 8A नाम से लॉन्च होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हॉनर इस लेटेस्ट फोन को दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है. हॉनर प्ले 8A की बिक्री इसी हफ्ते शुरू हो जाएगी. और भारत में ये स्मार्टफोन कुछ समय बाद आ सकता है, अभी लेकिन इस बारे में कोई इनफार्मेशन कम्पनी ने नहीं दी है.

Third party image reference
हॉनर प्ले 8A की कीमत की अगर बात करें तो चीन में ये फोन 799 युआन में लॉन्च किया गया है, यानी इंडियन रूपये में इसकी कीमत लगभग 8000 रूपये होती है. ये प्राइस इस फोन का बेस वेरिएंट का है जिसमें कम्पनी ने 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी है. वहीँ इसका दुसरा वेरिएंट जो 3GB की ही रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, उसकी कीमत 999 युआन रखी गयी है, मतलब करीब 10,200 रूपये. ये स्मार्टफोन औरोरा ब्लू, मैजिक नाईट ब्लैक और प्लैटिनम गोल्ड कलर में पेश किया गया है.

हॉनर प्ले 8A का फुल स्पेसिफिकेशन-


Third party image reference
हॉनर का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम स्लॉट के साथ आया है और ये एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9.0 पर चलता है, हालाँकि टॉप में EMUI 9.0 का इंटरफ़ेस दिया गया है. इस फोन में आपको 6.09 इंच का एचडी+ वाटरड्राप आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देखने को मिलता है. ये फोन मीडिया'टेक के Helio P35 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है.

Third party image reference
ये फोन आपको जैसा कि हमें पहले ही बताया कि तो प्रकार के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा. हॉनर प्ले 8A के पहले वेरिएंट में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है, और दुसरे में 3GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है. इस डिवाईस में 512GB क्षमता तक का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फोन के पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

Third party image reference
हॉनर प्ले 8A के फोटोग्राफी यानी कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें आपको सिंगल रियर कैमरा मिलता है जोकि 13 मेगापिक्सेल है जिसका अपर्चर साइज़ f/1.8 है और फेज-डिटेक्शन ऑटोफोकस यानी PDAF के साथ है. रियर कैमरे में LED फ़्लैश लाइट भी है और HDR फीचर भी सपोर्ट करता है. सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. और इस फोन में आपको बैटरी 3020mAh की मिल जाती है.

Latest Articles