चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज एक बहुत ही किफायती फोन पेश किया है. कम्पनी ने Oppo A1k नाम से ये बजट सेगमेंट का फोन रूस में लॉ...
चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज एक बहुत ही किफायती फोन पेश किया है. कम्पनी ने Oppo A1k नाम से ये बजट सेगमेंट का फोन रूस में लॉन्च किया है और साथ ही इंडिया के लिए ओप्पो A5s पेश किया गया है. ओप्पो के अनुसार इस स्मार्टफोन का रियर पैनल मैटेलिक टेक्सचर के साथ है और फ्रंट में टियरड्राप स्टाइल वाला नौच डिस्प्ले है. इस फोन में AI powered बैटरी टेक्नोलॉजी दिया गया है जो सिंगल चार्ज में फोन को 17 घंटे तक एक्टिव रख सकता है.
ओप्पो A1k की कीमत-
Third party image reference
इस स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात करें तो रूस में इसे RUB 9,990 में यानी लगभग 10,500 रूपये में लॉन्च किया गया है. ये फोन सिंगल वेरिएंट में आया है, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ. इस स्मार्टफोन को ब्लैक और रेड कलर में ख़रीदा जा सकता है, हालाँकि अभी कम्पनी ने बताया नहीं है कि कब ये फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. ओप्पो A1k रूस से बाहर और किसी देश में लॉन्च होगा या नहीं, ये भी ओप्पो ने कन्फर्म नहीं किया.
ओप्पो A1k का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
ओप्पो का यह बजट स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9 पर चलता है, वैसे टॉप में कलर ओएस का इंटरफ़ेस मिलता है. इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट दिया गया है जिसमें आप 4G सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ओप्पो A1k में 6.1 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है जिसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी लगी है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को मीडियाटेक हिलियो P22 प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. स्मार्टफोन में 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस है. वैसे इस फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगाकर स्टोरेज स्पेस ज्यादा कर सकते हैं.
Third party image reference
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा क्रमशः f/2.2 और f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ मिलता है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 170 ग्राम है और मोटाई 8.84mm है. फिंगरप्रिंट इस फोन में नहीं दिया गया है.
Third party image reference

