Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

25MP सेल्फी कैमरा के साथ Realme 3 Pro की इंडिया में धमाकेदार एंट्री !

जी हां दोस्तों, रियलमी का लेटेस्ट फोन रियलमी 3 प्रो इंडिया में लॉन्च हो चुका है. यह फोन कल ही लॉन्च हो गया था. हमें आपको कुछ दिन पहले बत...

जी हां दोस्तों, रियलमी का लेटेस्ट फोन रियलमी 3 प्रो इंडिया में लॉन्च हो चुका है. यह फोन कल ही लॉन्च हो गया था. हमें आपको कुछ दिन पहले बताया था कि ये स्मार्टफोन 22 अप्रैल को लॉन्च होगा. और कम्पनी ने इसे नई दिल्ली में एक इवेंट में कल लॉन्च कर दिया. रियलमी 3 प्रो में आपको शानदार कैमरा, फ़ास्ट प्रोसेसर और बड़ा डिस्प्ले हाई रिजोल्युसन के साथ मिलेगा.
Third party image reference
रियलमी 3 प्रो में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले वाटरड्राप नौच के साथ है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है. यह फोन एंड्राइड के नवीनतम ओएस पाई 9.0 पर बेस्ड कलर ओएस 6.0 पर चलता है. इस फोन के डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. रियलमी 3 प्रो शाओमी के रेडमी नोट 7 प्रो को टक्कर देगा क्योंकि फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों किसी से कम नहीं है.

कीमत, ऑफर और फ़्लैश सेल तारीख


Third party image reference
रियलमी 3 प्रो की कीमत की अगर बात करें तो इसकी भी कीमत रेडमी नोट 7 प्रो की तरह 13,999 रूपये से शुरू होती है. कम्पनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत 13,999 रूपये रखी गयी है. वहीँ दूसरा वेरिएंट 16,999 रूपये का है, इसमें आपको 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी मिलेगी. इस फोन को कार्बन ग्रे, नीरो ब्लू और लाइटेनिंग पर्पल कलर में ले पाएंगे. इस फोन की पहली सेल 29 अप्रैल को फ्लिप्कार्ट और रियलमी स्टोर पर 12 बजे दोपहर में शुरू होगी.

Third party image reference
फ्लिप्कार्ट से इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए HDFC बैंक की तरफ से credit कार्ड, डेबिट कार्ड और EMI ऑप्शन से पेमेंट पर फ्लैट 1000 रूपये डिस्काउंट दिया जायेगा. इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से रियलमी 3 प्रो खरीदने वालों को 5300 रूपये का बेनिफिट देगा. अगर आप रियलमी स्टोर से इस फोन को खरीदते हैं तो वहां भी एक ऑफर मिलेगा. स्टोर पर कम्पनी फर्स्ट 1000 ग्राहक को मुफ्त में रियलमी बड्स देगा.

ओप्पो रियलमी 3 प्रो का पूरा स्पेसिफिकेशन-

  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट (4G VoLTE)
  • 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले
  • कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन
  • एंड्राइड ओएस- Pie 9.0
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर
  • एड्रेनो 616 जीपीयु
  • 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज
  • एक्सटर्नल माइक्रो एसडी सपोर्ट- 256GB

Third party image reference
  • रियर कैमरा- 16MP+5MP (LED फ़्लैश)
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 25MP
  • रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • बैटरी कैपेसिटी- 4045mAh
  • VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वजन- 172 ग्राम और थिकनेस- 8.3mm

Third party image reference

Latest Articles