Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

32MP सेल्फी कैमरा के साथ रेडमी Y3 इंडिया में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

शाओमी ने आज सेल्फी लवर्स के लिए एकदम झकास फोन लॉन्च कर दिया है. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रेडमी Y सीरीज सेल्फी फोन होते हैं जो नवयुवको...

शाओमी ने आज सेल्फी लवर्स के लिए एकदम झकास फोन लॉन्च कर दिया है. जैसा कि आप सभी जानते हैं कि रेडमी Y सीरीज सेल्फी फोन होते हैं जो नवयुवकों को काफी पसंद आते हैं. शाओमी रेडमी Y3 को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया गया और साथ ही रेडमी 7 को भी लॉन्च कर दिया गया है. रेडमी Y3 के हाईलाइटिंग फीचर्स हैं 32MP का सेल्फी कैमरा, डुअल रियर कैमरा डिज़ाइन, कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और लेटेस्ट एंड्राइड ओएस पाई 9.0.

शाओमी रेडमी Y3 की कीमत और ऑफर्स-


Third party image reference
कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है. पहला वेरिएंट 9,999 रूपये का है जिसमें 3GB की रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज है. और दूसरा वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ लाया गया है, इस वेरिएंट की कीमत 11,999 रूपये तय की गयी है. शाओमी का ये सेल्फी फोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में लिया जा सकेगा. इस फोन की सेल 30 अप्रैल से होगी. यह स्मार्टफोन अमेज़न, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर मिलेगा. लॉन्च ऑफर के तौर पर एयरटेल 1120GB डेटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ देगा.

Third party image reference

रेडमी Y3 का फुल स्पेसिफिकेशन-

यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. फोन एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस पाई 9.0 पर चलता है. इसमें 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19:9 aspect रेश्यो में है और साथ ही डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन लगी हुई है. यह डिवाईस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो रेडमी Y3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा 12MP का है और सेकेंडरी 2MP का जोकि डेप्थ सेंसर है. इस रियर कैमरा में PDAF और EIS सपोर्ट है. अंधेरे में फोटो लेने के लिए डुअल LED फ़्लैश लगा है. इस फोन में 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शन है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 512GB तक का सपोर्ट करता है.

Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE सपोर्ट, wifi, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो युएसबी, हेडफोन जैक आदि है. फोन का वजन 180 ग्राम है और थिकनेस 8.47mm है. रेडमी Y3 में IR ब्लास्टर भी है और फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही है. बैटरी इस फोन में 4000mAh की दी गयी है.

Third party image reference

Latest Articles