Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो ने एयरटेल को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी !

Teknikal Raman:  दोस्तों, जियो ने आज से लगभग मात्र ढाई साल पहले दूरसंचार सेक्टर में कदम रखा था. मुकेश अम्बानी की ये रिलायंस जियो आज इंडि...

Teknikal Raman: दोस्तों, जियो ने आज से लगभग मात्र ढाई साल पहले दूरसंचार सेक्टर में कदम रखा था. मुकेश अम्बानी की ये रिलायंस जियो आज इंडिया की नंबर दो सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी बन गयी है. जी हाँ, जियो ने एयरटेल से भी ज्यादा कस्टमर्स अपने साथ जोड़ लिए हैं और एयरटेल अब तीसरे पायदान पर खिसक गया है. इतना ही नहीं, अनुमान है कि जल्द ही वोडाफोन-आईडिया को भी रिलायंस जियो पीछे कर देगा और नंबर वन का ताज अपने सिर कर लेगा.

Third party image reference
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो के पास इस समय टोटल 30 करोड़ 60 लाख ग्राहक हैं, जबकि भारती एयरटेल के साथ 28 करोड़ 40 लाख कस्टमर्स जुड़े हुए हैं. वहीँ वोडाफोन-आईडिया के दिसंबर 2018 के डेटा के अनुसार उसके पास कुल 38 करोड़ 70 लाख कस्टमर हैं. दूरसंचार विभाग के ही एक विश्लेषक ने कहा कि जिस गति से जियो बढ़ रहा है, उससे लगता है एक दिन वोडा-आईडिया से भी आगे निकल जायेगा.

Third party image reference
आप तो जानते ही हैं कि सुनील मित्तल की कम्पनी भारती एयरटेल भारत में लगभग 20 वर्षों तक टॉप पोजीशन पर बरक़रार रही लेकिन पिछले साल आईडिया और वोडाफोन के विलय होने के कारण ये दुसरे नंबर पे आ गयी. और अब जियो ने इसकी वाट लगा दी. एयरटेल अब इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी कहलाएगी. जियो ने 2019 में जनवरी से मार्च के बीच करीब 2 करोड़ 70 लाख नए कस्टमर अपने साथ जोड़े थे. आप इसी से अनुमान लगा सकते हैं की कितनी तेजी से जियो प्रगति कर रहा.

Third party image reference

ऐसे ही ताजा मोबाइल और टेलिकॉम जगत की ख़बरों के लिए अभी फॉलो करें इस पॉपुलर चैनल को.

Latest Articles