जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने मिड रेंज फोन Vivo V15 की कीमत में भारी कटौती कर दी है. ये फोन महज एक महीने पहले ही इ...
जी हां दोस्तों, चीनी स्मार्टफोन कम्पनी विवो ने अपने मिड रेंज फोन Vivo V15 की कीमत में भारी कटौती कर दी है. ये फोन महज एक महीने पहले ही इंडिया में लॉन्च किया गया था और मात्र एक महीने में ही इस फोन की कीमत घटानी पड़ गयी. कम्पनी ने इसकी कीमत पूरे 2000 रूपये घटा दी है. और अब यह स्मार्टफोन सिर्फ 21,990 रूपये में मिलने लगा है. इस नई कीमत पर ऑनलाइन फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और पेटीएम पर ख़रीदा जा सकता है. जल्द ही ऑफलाइन पार्टनर स्टोर पर भी लेटेस्ट प्राइस में बेचा जायेगा.
Third party image reference
वीवो V15 का सिर्फ एक ही वेरिएंट उपलब्ध है. इस फोन में 6GB रैम और 64GB की स्टोरेज है. पिछले महीने जब यह फोन लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 23,990 रूपये थी. ये फोन ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में मिलता है. इस फोन को खरीदने पर कुछ ऑफर भी दिए जा रहे हैं जिसे नो कॉस्ट EMI, एक्सचेंज डिस्काउंट, जियो की तरफ से 10,000 रु वैल्यू का बेनिफिट और SBI credit या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक.
Third party image reference
इस स्मार्टफोन के कुछ Key फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको मिलता है डुअल नैनो सिम स्लॉट, 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा के साथ. विवो V15 में एंड्राइड का लेटेस्ट ओएस Pie 9 है. यह फोन मीडियाटेक हिलियो P70 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 12MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. वहीँ फ्रंट में 32MP का शानदार सेल्फी कैमरा है. रियर पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है. इस डिवाईस में 4000mAh की बैटरी लगी है. फोन का वजन 189.5 ग्राम है और मोटाई 8.54mm है.
Third party image reference

