Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी के सबसे सस्ते फोन की अगली सेल है इस दिन !

दोस्तों, जैसा कि आपको मालूम होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन कुछेक हफ्ते पहले लॉन्च किया था. इस ...

दोस्तों, जैसा कि आपको मालूम होगा कि चीनी स्मार्टफोन कम्पनी शाओमी ने अपना पहला एंड्राइड गो स्मार्टफोन कुछेक हफ्ते पहले लॉन्च किया था. इस फोन का नाम Redmi Go है और ये 19 मार्च को मार्केट में पेश हुआ था. यह एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है और इसे वो लोग ज्यादा पसंद करेंगे तो पहली बार स्मार्टफोन का अनुभव लेना चाहते हैं.

Third party image reference
शाओमी रेडमी गो के लॉन्च होने के बाद इसकी एक-दो सेल हो भी चुकी है. इस फोन की फ़्लैश सेल एकबार फिर 4 अप्रैल को होने वाली है. इस फोन को फ्लिप्कार्ट और शाओमी के ऑफिसियल साईट मी डॉट कॉम के ख़रीदा जा सकता है. रेडमी गो की कीमत की बात करें तो इसकी प्राइस महज 4,499 रूपये है. शाओमी ने इस फोन के लिए रिलायंस जियो से पार्टनरशिप की है. जिसके तहत जियो यूजर को 2200 रूपये कैशबैक और 100GB फ्री मोबाइल डेटा इस फोन के साथ दिया जायेगा.

Third party image reference
शाओमी रेडमी गो के फीचर्स और स्पेक्स आपको बताऊँ तो ये फोन एंड्राइड ओरियो 8.1 गो एडिशन के साथ है. फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले मिल जाता है. डिवाईस को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट से powered किया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको 1GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिल जायेगा. साथ ही इसमें 128GB कैपेसिटी का एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगा सकते हैं.

Third party image reference
फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो रेडमी गो में 8MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ है, वहीँ 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी लगी हुई है. इसमें डुअल सिम लगाने की सुविधा है, 4G VoLTE सपोर्टेड है, जीपीएस, wifi, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक आदि मौजूद हैं.

Third party image reference

Latest Articles