Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Tecno Camon i4: इंडिया का अबतक का सबसे सस्ता ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन हुआ लॉन्च !

टेक्नो मोबाइल्स ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस कम्पनी ने Camon i4 हैंडसेट को ट्रिपल रियर ...

टेक्नो मोबाइल्स ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस कम्पनी ने Camon i4 हैंडसेट को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा है. ये फोन इंडिया का अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जिसमें 3 रियर कैमरे दिए गए हैं. टेक्नो के इस स्मार्टफोन की कीमत 10 हजार रूपये से भी कम है. चलिए इस फोन के स्पेक्स और कीमत डिटेल में जानते हैं.

Third party image reference
टेक्नो Camon i4 की कीमत शुरू होती है मात्र 9,599 रूपये से. इस फोन को एक नहीं बल्कि तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. पहले वेरिएंट में 2GB रैम + 32GB स्टोरेज मौजूद है, इसकी ही कीमत 9599 रूपये है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB की ही इंटरनल मेमोरी के साथ है, इसकी कीमत 10,599 रूपये रखी गयी है. और तीसरा वेरिएंट आया है 4GB रैम + 64GB स्टोरेज स्पेस के साथ, इस वेरिएंट की प्राइस 11,999 रूपये है. टेक्नो Camon i4 को मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू, शैम्पेन गोल्ड और नेबुला ब्लैक कलर्स में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टेक्नो के इस मोबाइल में आपको मिलता है 6.21 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में. इस फोन को मीडियाटेक के हिलियो A22 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन के तीनों ही वेरिएंट में 128GB क्षमता का एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है. यह फोन 3500mAh की बैटरी से लैस है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और साथ में फेस अनलॉक फीचर भी है.

Third party image reference
टेक्नो का यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ है. इस फोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा है, दूसरा रियर कैमरा 2MP का है जो डेप्थ सेंसिंग के काम आयेगा और तीसरा 8MP है जो वाइड एंगल सेंसर है जिससे 120 डिग्री तक के इमेज कैप्चर करने में मदद मिलेगी. इस फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 16MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम स्लॉट, 4G Volte सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एजीपीएस है, यह फोन एंड्राइड के लेटेस्ट पाई 9.0 ओएस पर चलता है.

Third party image reference

Latest Articles