जी हां दोस्तों, साउथ कोरिया की कंज्यूमर व इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जिसमें 64MP का प्राइमरी रियर क...
जी हां दोस्तों, साउथ कोरिया की कंज्यूमर व इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी सैमसंग एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है जिसमें 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा होगा. अगर ऐसा होता है तो दुनिया का ये पहला फोन होगा जिसमें हमें इतने मेगापिक्सेल का कैमरा देखने को मिलेगा. जैसा कि आप जानते होंगे कि मार्च में सैमसंग गैलेक्सी A70 लॉन्च हुआ था. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और इनफिनिटी यु डिस्प्ले दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी इसी A70 का एक नया वेरिएंट गैलेक्सी A70S नाम से लॉन्च करेगा जिसमें 64MP का कैमरा हो सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी A70S को एक-दो महीने के बाद लॉन्च होने की संभावना है. हाल ही में सैमसंग ने एक नया 64MP का कैमरा सेंसर दिखाया था, इसमें लो लाइट कंडीशन के लिए टेट्रासेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. खबर है कि कम्पनी इस कैमरे का निर्माण गैलेक्सी A70S के लिए भारी मात्रा में करने वाला है. दोस्तों, अबतक आपने और हम सबने ज्यादा से ज्यादा 48MP तक के प्राइमरी रियर कैमरे देखे हैं. लगभग सारे कैमरे या तो सैमसंग बनाती है या सोनी कम्पनी.

सैमसंग के इस आने वाले गैलेक्सी फोन के सिर्फ कैमरा के बारे में इनफार्मेशन मिली है, बाकी स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हुई है लेकिन धीरे धीरे सबकुछ आने वाले समय में पता चलेगा. ऐसा भी हो सकता है कि कम्पनी गैलेक्सी A70 को ही सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर में चेंजेज करके पेश कर दे. सैमसंग गैलेक्सी A70 में 32MP का फ्रंट कैमरा है और ट्रिपल रियर कैमरा. डिस्प्ले 6.7 इंच की अमोलेड टाइप की है. इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और 8GB की रैम है.



