Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इन टिप्स को फॉलो कर बढ़ाएं अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ !

दोस्तों, आज की तारीख में हमारे मोबाइल फोन्स में तरह-तरह के फीचर हैं और काफी अच्छे प्रोसेसर लगे हैं. बैटरी भी काफी हद तक ठीक है लेकिन कह...

दोस्तों, आज की तारीख में हमारे मोबाइल फोन्स में तरह-तरह के फीचर हैं और काफी अच्छे प्रोसेसर लगे हैं. बैटरी भी काफी हद तक ठीक है लेकिन कहीं न कहीं बैटरी की प्रॉब्लम अभी भी मौजूद है. आपके फोन की बैटरी भी शायद सुबह से शाम होते होते 10-15% हो जाती होगी. ऐसी स्थिति में अगर हम कहीं सफ़र में होते हैं तो हमें साथ में रखना पड़ता है पॉवर बैंक या स्पेयर बैटरी. दोस्तों यहाँ मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाला हूँ जिन्हें अगर आप अमल में लाते हैं तो आपके फोन की बैटरी कुछ और ज्यादा देर टिक सकती है.

google
टिप्स न.1- अगर आपके फोन के ऐप्स ऑटो अपडेट मोड में हैं और आप कहीं कमजोर सिग्नल वाले एरिया में हैं तो स्थिति में ये ऐप्स स्लो अपडेट होगी. जिसके चलते आपके डेटा की बर्बादी के साथ ही आपके फोन की बैटरी भी ज्यादा ख़त्म होती है.
टिप्स न.2- कई बार ऐसा होता है कि हम अपने फोन की चाहे वो ब्लूटूथ हो या वाईफाई और हॉटस्पॉट, इन्हें इस्तेमाल करने के बाद हम ऑफ करना भूल जाते हैं. ऐसे में हमारे फोन की बैटरी खपत होती रहती है. जब भी आप इन वायरलेस चीजों को यूज करें तो, काम हो जाने के बाद तुरंत बंद कर दिया करें.

google
टिप्स न.3- दोस्तों अगर आपने भी अपने फोन में टच साउंड, वाइब्रेशन मोड या कीपैड टोन को चालू कर रखा है तो इन्हें आप ऑफ करके अपने फोन की बैटरी लाइफ को और बढ़ा सकते हैं. वैसे भी इन चीजों की ज्यादा कोई आवश्यकता नहीं होती है.
टिप्स न.4- चौथा टिप्स है कि कभी भी अपने फोन की स्क्रीन की ब्राइटनेस को ऑटो मोड में न रखे. इससे ज्यादा बैटरी खपत होती है. बेहतर होगा कि आप अपने हिसाब से मैन्युअली ब्राइटनेस सेट करें. जरुरत के हिसाब से ब्राइटनेस रखने पर बैटरी की खपत कम हो जाएगी.

google
टीप्स न.5- अगला टिप्स भी फोन के स्क्रीन से ही सम्बंधित है, दोस्तों, आप अपने मोबाइल की स्क्रीन टाइमआउट को कम से कम सेट करके रखेंगे तो आपको लम्बी बैटरी बैकअप मिलेगी. स्क्रीन टाइमआउट को आप कम से कम रखें, लगभग 30 सेकंड में फोन की स्क्रीन बंद हो जाए तो आपके फोन की बैटरी काफी सेव होगी.
टिप्स न.6- अपने ध्यान दिया होगा कि फोन में डेटा ऑन रहने पर कई सारे ऐप्स के notification आते रहते हैं और आपके डेटा को खाते रहते हैं. ऐसे में आपको जिन ऐप्स के नोटीफिकेसन की जरुरत नहीं है उसे आप सेटिंग में जाकर ब्लाक कर सकते हैं. ऐसा करने से भी बैटरी लाइफ बढती है.Related image
ताजा टेक ख़बरों के लिए भी आप टेक्नीकल रमण को फॉलो कर सकते हैं.

Latest Articles