Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

स्लो हुए स्मार्टफोन को चुटकियों में करें फ़ास्ट ! बस अपनाये ये तरीका

दोस्तों, आज अधिकतर लोग स्मार्टफोन रखते हैं और पूरे दिन किसी न किसी काम के लिए इसे इस्तेमाल भी करते रहते हैं. तीन-तीन, चार-चार GB रहने क...


दोस्तों, आज अधिकतर लोग स्मार्टफोन रखते हैं और पूरे दिन किसी न किसी काम के लिए इसे इस्तेमाल भी करते रहते हैं. तीन-तीन, चार-चार GB रहने के बावजूद भी ये एंड्राइड फोन लैग होने लगते हैं या ऐप्स वगैरह स्लो खुलने लगते हैं. इस समस्या से ज्यादा परेशान सैमसंग यूजर होंगे क्योंकि मैंने कई सैमसंग फोन यूज किये हैं, सभी में हमें इस परेशानी से दो चार होना पड़ा है. कई ऐप्स सहित डायलर पैड और कांटेक्ट लिस्ट जल्दी नहीं खुलते थे.

Third party image reference
इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए एक जबरदस्त ट्रिक मिली है जो मैं आप सभी स्मार्टफोन यूजर्स को आज बताने वाला हूं. इस सेटिंग को अगर आप कर लेते हैं तो मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि आपका फोन पहले से फ़ास्ट नहीं सुपरफ़ास्ट हो जायेगा और आपके सारे ऐप्स फटाफट खुलने लगेंगे.
स्मार्टफोन को सुपरफ़ास्ट करने का जबरदस्त तरीका-

Third party image reference
दोस्तों, सबसे पहले आपको अपने फोन के सेटिंग में जाना होगा. सेटिंग ओपन करने के बाद About Phone सेक्शन में जाएँ जिसमें सॉफ्टवेर अपडेट, सॉफ्टवेर इनफार्मेशन, बैटरी इनफार्मेशन आदि होती है. आप कोई भी एंड्राइड स्मार्टफोन यूज करते हों, चाहे वो सैमसंग का हो ओप्पो का हो या शाओमी के अलावा और भी कम्पनियों का कोई फोन है तो उसमें भी ये सारे सेटिंग्स मिल जाएंगे।

Copyright Holder: Teknikal Raman
  • अबाउट फोन में आपको सॉफ्टवेर इनफार्मेशन को टैप करके खोलना है. इसको ओपन करने के बाद आपको चौथे या पांचवे ऑप्शन में Build number दिखेगा. इसे 5 से 7 बार लगातार क्लिक करें. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा करने से क्या होगा. ऐसा करने से आपके फोन में developer option चालू हो जायेगा.

Copyright Holder: Teknikal Raman
यह डेवलपर ऑप्शन को अब आपको खोलना है, ये डेवलपर ऑप्शन अब आपके फोन की सेटिंग्स के लास्ट में शो हो गया होगा. उसे ओपन करें और नीचे की नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और ऊपर तस्वीर में दिख रहे विंडोज एनीमेशन स्केल, ट्रांजीशन एनीमेशन स्केल और Animator duration स्केल के पास जाएँ.

Third party image reference
अब इन तीनों ही का एनीमेशन स्केल 1x से कम करके 0.5x सेट कर दें. इतना करने के बाद अपने फोन को एक बार स्विच ऑफ करके ऑन करें या रिबूट करें. और इस तरह अब आपको फोन पहले से कई गुना तेजी से काम कर रहा होगा. सारे ऐप्स फटाफट खुल रहे होंगे.
फोन को फ़ास्ट करने का ये तरीका अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और ऐसे ही टेक टिप्स और ट्रिक्स सहित लेटेस्ट news पढ़ते रहने के लिए आप इस चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं. धन्यवाद !

Latest Articles