स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने आज अपने ही देश चीन में ओप्पो K3 डिवाईस लॉन्च किया. ये नया फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट ...
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने आज अपने ही देश चीन में ओप्पो K3 डिवाईस लॉन्च किया. ये नया फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ओक्टा कोर प्रोसेसर और साथ में सैमसंग का पैनोरमिक अमोलेड डिस्प्ले लगाया गया है. ये डिस्प्ले आँखों की सुरक्षा के लिहाज से काफी अच्छा है. इन शानदार फीचर्स के अलावा इसमें VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा मौजूद है.
ओप्पो ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन यानी लगभग 16,100 रूपये रखी है, यह बेस वेरिएंट है. इसके बाद ओप्पो K3 का नेक्स्ट वेरिएंट 1899 युआन में उतारा गया है जिसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज स्पेस दी गयी है. टॉप वेरिएंट 8GB रैम और 25GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, इसकी कीमत 2299 युआन (करीब 23,200 रु) है. ओप्पो का यह स्मार्टफोन 1 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा लेकिन अभी से ही इस फोन को प्रे-सेल में उपलब्ध कर दिया गया है.
ओप्पो K3 के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. यह फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड 9.0 Pie ओएस पर चलता है. ये हैंडसेट स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से powered है. फोन में 16MP का पॉप अप सेल्फी कैमरा है. फोन के बैक साइड में 16MP+2MP का डबल रियर कैमरा है. इसमें 3765mAh की बैटरी है.




