Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

4-4 रियर कैमरे के साथ Realme 5 और Realme 5 Pro भारत में हुआ लॉन्च, कीमत आपकी बजट में

ओप्पो स्मार्टफोन कंपनी से अलग हुई रियलमी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना लेटेस्ट फोन Realme 5 और Realme 5 Pro को लॉन्च कर दि...

ओप्पो स्मार्टफोन कंपनी से अलग हुई रियलमी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में अपना लेटेस्ट फोन Realme 5 और Realme 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन कंपनी ने दोनों ही फोन में 4-4 रियर कैमरा दिया है और रियलमी 5 की कीमत 10,000 रुपये से भी कम रखी गयी है। इन दोनों फोन का हाइलाइटिंग फीचर क्वैड कैमरा सेटअप है।
रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की कीमतें-Image result for realme 5 pro
सबसे पहले रियलमी 5 प्रो की प्राइस की बात करें तो यह स्मार्टफोन 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। यह फोन आपको तीन वेरिएंट में खरीदने को मिलेगा। पहला वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है, और यही बेस वेरिएंट है, इसी की कीमत 13,999 रु रखी गयी है। इसके बाद दूसरा वेरिएंट 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। और तीसरा हायर वेरिएंट 8GB रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी के साथ पेश किया है, इसकी कीमत मात्र 16,999 रुपये कंपनी ने रखी है।
अब बजट फोन Realme 5 की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 9,999 रुपये में पेश किया है जिसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है। अगला वेरिएंट 10,999 रुपये का लाया गया है, इसमें 4GB रैम की रैम और 64GB मेमोरी दी गयी है। और तीसरा व अंतिम वेरिएंट 11,999 रुपये में पेश किया गया है जो 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ है।
Realme 5 और Realme 5 Pro की सेल और ऑफर-

जैसा कि हमनें आपको पहले ही बताया था कि रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन मिलेंगे। आपको बता दें फ्लिपकार्ट पर तो ये फोन्स मिलेंगे ही, साथ ही कंपनी के यानी realme के वेबसाइट से भी इसे खरीद पाएंगे। 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे रियलमी 5 प्रो फ्लिपकार्ट पर सेल के लिये उपलब्ध होगा, कुछ दिनों बाद यह ऑफलाइन भी मिलने लगेगा। रियलमी 5 की सेल 27 अगस्त को कंपनी के वेबसाइट पर होगी।
रियलमी 5 प्रो आपको क्रिस्टल ग्रीन, और स्पार्कलिंग ब्लू कलर में मिलेगा। जबकि रियलमी 5 क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के बारे में आपको बताऊं तो लॉन्च ऑफर के तौर पर जियो की तरफ से रियलमी 5 प्रो ग्राहक को 7000 रु तक का बेनिफिट मिलेगा, नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन, फ्लिपकार्ट की मोबाइल प्रोटेक्शन ऑफर, paytm UPI से पेमेंट पर 2000 रु का कैशबैक इत्यादि मिलेंगे।रियलमी 5 पर भी सेम ऑफर लागू है हालांकि EMI वाला नहीं है
रियलमी 5 प्रो का स्पेसिफिकेशन-Image result for realme 5 pro
  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट
  • एंड्राइड पाई 9, कलर ओएस 6.0
  • डिस्प्ले- 6.3 इंच का फुल एचडी+
  • गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ऑक्टा कोर
  • रैम/स्टोरेज- 4GB/64GB, 6GB/64GB, 8GB/128GB
  • रियर कैमरा सेटअप- 48MP+8MP+2MP+2MP
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 16MP
  • फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
  • अन्य सेंसर- एक्सीलरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी, मैग्नेटोमीटर, gyroscope
  • यूएसबी टाइप सी पोर्ट
  • बैटरी कैपेसिटी- 4035mAh
  • VOOC 3.0 फ़ास्ट चार्जिंग
  • फोन की मोटाई- 8.9mm
  • फोन का वजन- 184 ग्राम

रियलमी 5 का स्पेसिफिकेशन-
Image result for realme 5
  • डुअल नैनो सिम सपोर्ट
  • एंड्राइड पाई 9, कलर ओएस 6.0
  • डिस्प्ले- 6.5 इंच का एचडी+
  • गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन
  • प्रोसेसर- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा कोर
  • रैम/स्टोरेज- 3GB/32GB, 4GB/64GB, 4GB/128GB
  • रियर कैमरा सेटअप- 12MP+8MP+2MP+2MP
  • फ्रंट सेल्फी कैमरा- 13MP
  • फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर
  • अन्य सेंसर- एक्सीलरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, प्रोक्सिमिटी,
  • मैग्नेटोमीटर, gyroscope
  • यूएसबी टाइप सी पोर्ट
  • बैटरी कैपेसिटी- 5000mAh
  • फोन की मोटाई- 9.3mm
  • फोन का वजन- 198 ग्रामImage result for realme 5

Latest Articles